Isha Ambani की फूलों की होली: भाभी श्लोका-मां नीता ने की थी मस्ती, अपनी ड्रेसेस में सभी दिखीं सुंदर

यहां हम आपको बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की फैमिली द्वारा साल 2018 में खेली गई फूलों की होली की कुछ झलकियां दिखाने जा रहे हैं, जिनमें सभी खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Isha Ambani की फूलों की होली: भाभी श्लोका-मां नीता ने की थी मस्ती, अपनी ड्रेसेस में सभी दिखीं सुंदर

होली (Holi 2023) का त्योहार न केवल रंगों का त्योहार होता है, बल्कि पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के साथ प्यार बांटने का उत्सव भी होता है। इस त्योहार पर एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ-साथ खूब धमाल-मस्ती भी की जाती है और बात जब सेलिब्रेशन की हो, तो अंबानी फैमिली का जश्न देखने लायक होता है। हाल ही में, हमें कुछ पुरानी तस्वीरें मिली हैं, जब बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने फूलों की होली का आयोजन किया था। 

isha ambani

ईशा अंबानी की फूलों की होली

हाल ही में, हमें सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी की फूलों की होली की कुछ पुरानी तस्वीरें मिलीं, जो साल 2018 की होली की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ईशा से लेकर उनके माता-पिता मुकेश व नीता और भाई अनंत तक, सब फूलों से सराबोर नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मौके पर वहां मौजूद सभी लोगों ने फूलों की होली को कितना एंजॉय किया होगा। तस्वीरों में हमें भगवान कृष्ण की मूर्ति भी देखने को मिली, जिनके ऊपर फूलों की बरसात की गई थी।

Pholon Ki holi

Pholon Ki holi

ईशा अंबानी का होली लुक

फूलों की होली के लिए ईशा के लुक की बात करें, तो इस दौरान वह काफी कंफर्टेबल और खूबसूरत आउटफिट में थीं। ईशा ने इस मौके के लिए पिंक कलर की स्कर्ट के साथ मैचिंग ब्लाउज पेयर की थी, जिस पर व्हाइट कलर के धागों की एंब्रॉयडरी की गई थी, जो काफी खूबसूरत लग रही थी। अपने लुक को मिनिमल रखते हुए ईशा ने बालों को खुला रखा था। एक तस्वीर में हमें श्लोका भी दिखाई दीं, जो अपनी ननद ईशा के साथ हाथ पकड़कर झूमती हुई दिख रही हैं। इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में श्लोका भी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

isha ambani holi

shloka mehta

जब अंनत संग होली खेलते दिखे जीजू आनंद पीरामल

जानकारी के लिए बता दें कि ईशा अंबानी और 'पीरामल ग्रुप' के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी। ऐसे में यह होली आनंद और ईशा की शादी के पहले की है, लेकिन एक तस्वीर में हम देख सकते हैं कि अनंत और आनंद फूलों से जमकर खेल रहे हैं। फोटो में अनंत अपने तब के होने वाले जीजू आनंद पर फूलों से भरी टोकरी उड़ेलते दिख रहे हैं। इस दौरान आनंद व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा व जैकेट में आंखों पर काला चश्मा लगाए काफी डैशिंग लग रहे थे। 

anand piramal

anand piramal

नीता अंबानी येलो कलर के सूट में दिखीं खूबसूरत

इन तस्वीरों में हमें नीता अंबानी की भी झलक मिली, जो येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने इस सूट के साथ उन्होंने पिंक कलर का बंधनी दुपट्टा कैरी किया था, जिसका बॉर्डर येलो कलर का था और कहने की जरूरत नहीं कि फूलों की होली को दिल खोलकर एंजॉय करते हुए नीता काफी खूबसूरत लग रही थीं। इनके अलावा, इस सेलिब्रेशन में मुकेश अंबानी, श्लोका मेहता और अंबानी फैमिली के कुछ रिश्तेदार व दोस्त भी नजर आए। 

nita ambani

ईशा की 2020 की होली पार्टी

इसके अलावा, 6 मार्च 2020 को ईशा ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए एक ग्रैंड होली पार्टी होस्ट की थी। इस मौके के लिए ईशा ने एक पिंक और येलो प्रिंट की व्हाइट मैक्सी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने हाफ-अप बन के साथ अपने लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, यह उनकी भाभी श्लोका मेहता थीं, जिन्होंने अपने कलरफुल ड्रेस से हमारा दिल जीत लिया था। श्लोका ने एक रंगीन क्रॉप टॉप और पलाज़ो सेट चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

isha

shloka mehta

ईशा की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

ईशा की इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी शामिल हुए थे, जिन्होंने ईशा की इस होली पार्टी में चार-चांद लगा दिए थे और जमकर एंजॉय किया था। इस दौरान, प्रियंका कलरफुल प्रिंट शरारा सेट में नजर आई थीं। वहीं निक ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है था। होली सेलिब्रेशन के वीडियोज और सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka chopra holi

फिलहाल, आपको ईशा की फूलों की होली की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.