उपासना कामिनेनी की बहन पीच कलर की साड़ी में लगीं बेहद सुंदर, भव्य शादी की झलकियां आईं सामने

साउथ एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने अपनी बहन अनुष्पाला कामिनेनी की शादी की झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

उपासना कामिनेनी की बहन पीच कलर की साड़ी में लगीं बेहद सुंदर, भव्य शादी की झलकियां आईं सामने

साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की पत्नी उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) की छोटी बहन अनुष्पाला कामिनेनी (Anushpala Kamineni) अपने मंगेतर अरमान इब्राहिम के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शोभना कामिनेनी और अनिल कामिनेनी की बेटी अनुष्पाला ‘अपोलो समूह’ की उपाध्यक्ष हैं। अनुष्पाला और अरमान के प्री-वेडिंग फंक्शन कुछ दिन पहले शुरू हुए थे।

Upasana Sister With Her Husband

सितंबर 2021 में अनुष्पाला कामिनेनी और अरमान इब्राहिम ने एक इंटीमेट सगाई समारोह में अंगूठियों का आदान-प्रदान किया था। अपनी सगाई में अनुष्पाला ने सफेद रंग की फ्लोरल साड़ी पहनी थी, जिस पर सीक्विन की कढ़ाई की गई थी।  उन्होंने अपने लुक को शीयर ब्लाउज के साथ पेयर किया और उसमें वह खूब जच रही थीं। वहीं, अरमान ने एक सफेद कुर्ता पहना था, जिस पर विस्तृत सोने के पत्थर का वर्क किया गया था।

(ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने नाम लिए बिना कैटरीना-विक्की की एज गैप पर किया कमेंट! कही ये बात)

Anushpala Kamineni With Arman Ibrahim

अब आखिरकार अनुष्पाला, अरमान के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 8 दिसंबर 2021 को उपासना कामिनेनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी बहन की शादी से जुड़ी तस्वीरें व वीडियोज शेयर किए हैं। तस्वीरों में, अनुष्पाला भारी गोल्डन बॉर्डर वाले पीच कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, जिसे उन्होंने पीच कलर के दुपट्टे के साथ पेयर किया है। अपने लुक को दुल्हन ने कुंदन और हीरे की भारी ज्वेलरी और एक सोने के कमरबंद से पूरा किया है। अनुष्पाला ने अपने लुक को सिर पर पिन किए हुए पीच दुपट्टे से पूरा किया है।

Upasana Kamineni Sister Anushpala Wedding

Upasana Kamineni Sister Anushpala Wedding

Upasana Kamineni Sister Anushpala Wedding

Upasana Kamineni Sister Anushpala Wedding

Upasana Kamineni Sister Anushpala Wedding

Upasana Kamineni Sister Anushpala Wedding

दूसरी ओर उपासना कामिनेनी ग्रे रंग के शरारा में शानदार लग रही हैं। उनके शरारा में स्टोन वर्क था। उन्होंने अपने लुक को बड़े डायमंड झुमके और लेयर्ड पर्ल नेकलेस से कंप्लीट किया। अभिनेता राणा दग्गुबाती भी अपनी पत्नी मिहिका बजाज के साथ शादी में शामिल हुए थे।

(ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव अपनी गर्लफ्रेंड से जल्द करने वाले हैं शादी, कल दिल्ली में होगी सगाई!)

Upasana Kamineni

Upasana Kamineni Sister Anushpala Wedding

Rana Daggubati, Mihika Bajaj And Ram Charan

अनुष्पाला के पति अरमान इब्राहिम की बात करें तो, वो एक रेसर और एथलीट हैं। अरमान इब्राहिम, पूर्व भारतीय F3 चैंपियन अकबर इब्राहिम के बेटे हैं। उन्होंने कार्टिंग में अपना करियर शुरू किया था और वर्ष 2004 में फॉर्मूला एलजीबी चैंपियन बन गए थे। बाद में वे 2005 सीज़न के लिए फॉर्मूला बीएमडब्ल्यू एशिया में चले गए थे।

Anushpala Kamineni With Arman Ibrahim

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट संग मनाया पहला बर्थडे, कहा- 'तुम्हें अपना पति बुलाते हुए गर्व हो रहा')

फिलहाल, हम अनुष्पाला और अरमान को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको उनकी शादी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.