विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें: रेड आउटफिट में काफी खुश दिखा कपल

एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की मेहंदी सेरेमनी की कुछ फोटोज सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें: रेड आउटफिट में काफी खुश दिखा कपल

एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) को लंबे समय तक डेट करने के बाद संग 18 फरवरी 2022 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों से साफ है कि, कपल ने अपने हर एक वेडिंग फेस्टिव को खूब एंजॉय किया था। हाल ही में, शीतल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं। 

vikrant massey

(ये भी पढ़ें- भतीजे अनमोल की शादी में नीता अंबानी ने पहनी गुलाबी साड़ी, देवरानी टीना संग सामने आई फोटो)

पहले तो ये जान लीजिए कि, विक्रांत मैसी और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन साल 2017 में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट किया था। 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' जैसी फिल्मों में धमाकेदार एक्टिंग कर चुके विक्रांत मैसी ने साल 2019 में सगाई करने के बाद फरवरी 2022 में शादी रचाई। 19 फरवरी 2022 को विक्रांत मैसी ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सभी के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। अपनी शादी में जहां शीतल रेड कलर के लहंगे, यूनिक स्कर्ट और लाल चुन्नी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, आइवरी कलर की शेरवानी में सिर पर साफा बांधे हुए विक्रांत भी काफी जच रहे थे। इन फोटोज को शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा था, ''सात सालों का ये सफ़र आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफ़र में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत 18.02.2022.''

अब आइए आपको कपल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, 21 फरवरी 2022 को शीतल ठाकुर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं। इनमें से कुछ फोटोज में वह अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ भी दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह अपने लविंग हसबैंड के साथ भी दिखाई दे रही हैं। आउटफिट की बात करें तो, शीतल रेड कलर की लॉन्ग ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रेड ईनर के साथ ब्लैक कोट में विक्रांत भी काफी जच रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''दिन मेहंदी का था।''

Sheetal Thakur

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Mehndi Photos

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Mehndi Photos

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Mehndi Photos

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Mehndi Photos

(ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे अनमोल अंबानी और कृशा शाह, नीता अंबानी से ईशा तक सभी आए नजर)

इसके पहले, 20 फरवरी 2022 को विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसे शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा है, ''कुर्ता फाड़ हल्दी'। ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल' में नजर आ चुकीं शीतल ठाकुर ने भी अपनी हल्दी रस्म की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। 

(ये भी पढ़ें- कृशा शाह का खूबसूरत वेडिंग लुक: पहना था चांदी के रेशम का लहंगा, थ्री-टियर कलीरे ने खींचा ध्यान)

फिलहाल, विक्रांत और शीतल अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। वैसे, आपको कपल की मेहंदी रस्म की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.