'मुक्काबाज़' फेम विनीत कुमार सिंह ने लॉन्ग टाइम GF रुचिरा गोरमारे संग की शादी, देखें तस्वीरें

फिल्म 'मुक्काबाज' फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरमारे के साथ शादी कर ली है। आइए आपको दिखाते हैं इनकी वेडिंग फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'मुक्काबाज़' फेम विनीत कुमार सिंह ने लॉन्ग टाइम GF रुचिरा गोरमारे संग की शादी, देखें तस्वीरें

इन दिनों शोबिज की दुनिया में मानो शादियों की बारिश हो रही है। आए दिन कोई ना कोई सेलिब्रिटी अपने 'प्यार' के साथ नए जीवन की शुरुआत कर रहा है। अभी तक शिरीन मिर्जा-हसन सरताज से लेकर राजकुमार राव-पत्रलेखा पॉल, पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा, श्रद्धा आर्या-राहुल नागल और नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा तक, हर सेलेब की शादी की तस्वीरों ने हमारा दिल जीता है। अब इस लिस्ट में 'मुक्काबाज़' फेम अभिनेता विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh) भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने हाल ही में नागपुर में अपनी गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरमारे (Ruchiraa Gormaray) से शादी रचाई। 

Vineet and Ruchiraa

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विनीत और रुचिरा ने करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और 2020 में शादी के बंधन में बंधना चाहते थे, लेकिन वैश्विक महामारी ने उनकी योजनाओं को बर्बाद कर दिया था। इसलिए, उन्हें इसे 2021 तक के लिए स्थगित करना पड़ा था। और अब आखिरकार, वह पति-पत्नी बन चुके हैं।

vineet

(ये भी पढ़ें- सिंगर शाल्मली खोलगड़े ने BF फरहान शेख संग रचाई शादी, यूनिक वरमाला ने खींचा ध्यान)

दरअसल, 1 दिसंबर 2021 को विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वेडिंग सेरेमनी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में, विनीत को आइवरी कलर का बंदगला कुर्ता-पायजामा पहने देखा जा सकता है और उनकी गर्लफ्रेंड रुचिरा एक सुंदर लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जहां पहली तस्वीर में जोड़े को अग्निकुंड के सामने बैठे देखा जा सकता है, वहीं दूसरी में हम उन्हें औपचारिक शादी की तस्वीर के लिए एक साथ खड़े देख सकते हैं। तस्वीरों के साथ विनीत ने कैप्शन में लिखा है, “29/11/2021 आपका हाथ पकड़कर मैं इतनी दूर आ गया। आपको अपने जीवन में पाकर वास्तव में धन्य महसूस कर रहा हूं। @ruchiraagormaray आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

Vineet Ruchiraa

Ruchiraa Vineet

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने रचाई शादी, 'बंधनी' लहंगे में राजकुमारी लग रहीं एक्ट्रेस)

'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में विनीत ने रुचिरा गोरमारे के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की और बताया कि, कैसे वे जीवन के उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे से के साथ खड़े रहे। उनके शब्दों में, “हम एक-दूसरे को पिछले आठ वर्षों से जानते हैं, और वह हमेशा मेरे जीवन के कई उतार-चढ़ावों में मेरे साथ रही हैं। इसलिए हमने आखिरकार शादी कर ली। वैसे तो, हम साल 2020 में ऐसा करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उस समय कोविड और लॉकडाउन हो गया था।”

Vineet and ruchira

साक्षात्कार में आगे बढ़ते हुए विनीत ने साझा किया कि, वह और रुचिरा पहली बार मुंबई में मिले थे। उनका रिश्ता दोस्त से जीवन साथी तक आगे बढ़ा है। उन्होंने नागपुर में हुई अपनी शादी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “यह मेरे और उनके परिवार के पक्ष और करीबी दोस्तों के साथ एक बहुत ही सीमित फंक्शन था। हम दोनों ने प्लानिंग की, उन्होंने मुझसे ज्यादा किया, मैं हमेशा उनका साथ देने के लिए मौजूद था।  महाराष्ट्रीयन और उत्तर भारतीय दोनों रीति-रिवाजों से शादी संपन्न हुई।”

Vineet

(ये भी पढ़ें- 'प्यार की लुका छुपी' फेम राहुल शर्मा ने जयपुर की लड़की से की सगाई, बताया अपना वेडिंग प्लान)

विनीत कुमार सिंह ने रुचिरा गोरमारे के साथ अपने रिश्ते को काफी समय तक गुप्त रखा था। इस बारे में बात करते हुए विनीत ने बताया कि, “रुचिरा भी एक एक्ट्रेस हैं। हम हमेशा से बहुत स्पष्ट थे कि, हम अपनी निजी जिंदगी को अलग रखेंगे, लेकिन हम हमेशा साथ थे। वह पंजाब में 'मुक्काबाज़' की शूटिंग के दौरान भी मेरे साथ थीं। हमने एक साथ बहुत सी चीजें देखी हैं। वो हर हाल में मेरे साथ थी और अब हमने इस नए खूबसूरत सफर को शुरू करने का फैसला किया है। हम यहां हैं और बहुत खुश हैं।"

Vineet and Ruchiraa

फिलहाल, हम भी विनीत और रुचिरा को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.