क्या Karan Deol और Drisha Roy की शादी में शामिल होंगी Hema Malini? यहां जानें सच्चाई 

एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में उनकी सौतेली दादी हेमा मालिनी शामिल होंगी या नहीं? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

क्या Karan Deol और Drisha Roy की शादी में शामिल होंगी Hema Malini? यहां जानें सच्चाई 

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल 16 जून 2023 को अपनी मंगेतर द्रिशा रॉय संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। शादी के बाद 18 जून 2023 को उनके लिए एक वेडिंग रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें तमाम बड़े बॉलीवुड सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, करण की शादी में उनकी सौतेली दादी हेमा मालिनी (Hema Malini) शामिल होंगी या नहीं, यह सवाल हर किसी के मन में है, जिसका अब एक सूत्र ने जवाब दिया है। 

क्या करण देओल की शादी में शामिल होंगी हेमा मालिनी?

करण देओल की शादी की खबरों के साथ ही एक सवाल, जो पूरी इंडस्ट्री में छाया हुआ है, वह यह है कि क्या धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी में हेमा मालिनी शामिल होंगी? अब एक सूत्र ने 'ईटाइम्स' संग बातचीत में इस सवाल का जवाब दिया है। सूत्र ने कहा, “हेमाजी ने हमेशा धरमजी के पहले परिवार से एक सम्मानजनक दूरी बनाए रखी है। तो, नहीं, वह शादी में शामिल नहीं होंगी। यह सवाल पूछना भी हास्यास्पद है।” हेमा मालिनी का सौतेले बेटे सनी और बाॅबी देओल संग कैसा है रिश्ता? खुद एक्ट्रेस ने कही थी ये बात, जानने के लिए यहां क्लिक करें

hema malini

हालांकि, पूरी बात यहीं खत्म नहीं होती। सूत्र ने आगे बताया कि धर्मेंद्र और हेमा की बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल अपने-अपने पार्टनर्स के साथ करण की शादी में शामिल हो सकती हैं। सूत्र ने कहा, “एक कर्तव्यपरायण भाई की तरह, सनी ने ईशा और अहाना को आमंत्रित किया है। वह कुछ समय के लिए शादी में शामिल हो सकती हैं।'' 

वैसे, आपको जानकारी के लिए बता दें कि सनी देओल और उनके भाई बॉबी देओल, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटियों ईशा की शादी (2012) और अहाना देओल की शादी (2014) में शामिल नहीं हुए थे। दरअसल, देओल ब्रदर्स अपनी मां प्रकाश कौर से बहुत प्यार करते हैं और उन्हीं का सम्मान रखते हुए वे अपनी सौतेली बहनों की शादी में शामिल नहीं हुए थे। 

hema malini

हेमा मालिनी का पति धर्मेंद्र के पहले परिवार के साथ रिश्ता

दरअसल, धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना 2 मई 1980 को हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। हालांकि, शादी के 43 साल बाद भी हेमा मालिनी उनके पहले घर नहीं गई हैं और अब तक उनके परिवार से दूरी बना रखी है। ऐसे में करण की शादी में उनका शामिल न होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। Hema Malini ने शादी के 43 साल बाद भी Dharmendra के पहले घर में नहीं रखा कदम, जानें क्यों?

dharmendra

करण देओल और द्रिशा रॉय की 'रोका' सेरेमनी

करण देओल और द्रिशा रॉय की शादी की बात करें, तो दोनों 16 जून 2023 को सात फेरे लेंगे। इससे पहले, 12 जून 2023 को करण और द्रिशा की रोका सेरेमनी थी। अपने 'रोका' में जहां करण ब्लू कलर के कुर्ता-व्हाइट पायजामा और प्रिंटेड जैकेट में हैंडसम लग रहे थे, वहीं उनकी होने वाली दुल्हन द्रिशा गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

karan deol

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हेमा मालिनी के करण की शादी में शामिल न होने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.