'Zomato' के CEO Deepinder Goyal ने मैक्सिकन मॉडल Grecia Munoz से की दूसरी शादी: रिपोर्ट

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 'जोमैटो' के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने मैक्सिकन मॉडल से एंटरप्रेन्योर बनीं ग्रेसिया मुनोज से दूसरी शादी की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'Zomato' के CEO Deepinder Goyal ने मैक्सिकन मॉडल Grecia Munoz से की दूसरी शादी: रिपोर्ट

सबसे बड़े फूड सेलिंग प्लेटफार्म 'जोमैटो' के सीईओ और संस्थापक दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) भारत के टॉप एंटरप्रेन्योर में से एक हैं। बिजनेसमैन फिलहाल दूसरी बार शादी करने की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिंदर ने मॉडल से एंटरप्रेन्योर बनीं ग्रेसिया मुनोज के साथ शादी कर ली है।

'जोमैटो' के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने दूसरी बार की शादी

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कपल ने एक महीने पहले शादी की थी और हाल ही में अपने हनीमून से लौटे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और चल रही अफवाहों पर भी ध्यान नहीं दिया है। ग्रेसिया पहले मैक्सिको में एक मॉडल के रूप में काम करती थीं और अब अपने खुद के लग्जरी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स स्टार्टअप पर काम कर रही हैं। वह 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका में 'मेट्रोपॉलिटन फैशन वीक' की विजेता भी रही हैं। इससे पहले, दीपिंदर ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर ग्रेसिया के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह उन्हें गले लगाते नजर आ रहे थे।

Deepinder Goyal

यह ग्रेसिया का सोशल मीडिया हैंडल था, जिसने उनकी शादी के बारे में अटकलें लगाई थीं, क्योंकि अपने इंस्टाग्राम बायो में ग्रेसिया ने बताया है कि वह "अब भारत में अपने घर पर हैं।" इससे पहले जनवरी 2024 में ग्रेसिया ने दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों की तस्वीरें पोस्ट की थीं और इसे इस प्रकार कैप्शन दिया था, "दिल्ली दर्शन (भाग 1) मेरे नए घर में मेरे नए जीवन की झलकियां।"

Deepinder Goyal

Deepinder Goyal

दीपिंदर गोयल की पिछली शादी

अफवाहों की मानें, तो दीपिंदर की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी, जिनसे उनकी मुलाकात आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी। एक बार 'फोर्ब्स' के साथ एक साक्षात्कार में दीपिंदर ने खुलासा किया था कि वह और कंचन एक ही डिपार्टमेंट गणित और कंप्यूटिंग में थे। यह बताते हुए कि वह क्लॉस के दौरान उन्हें कैसे देखते थे, दीपिंदर ने स्वीकार किया था कि उन्होंने छह महीने तक कंचन का पीछा किया था।

Deepinder Goyal

छह महीने तक उनका पीछा करने के बाद कंचन जोशी आखिरकार दीपिंदर गोयल के प्रयासों से प्रभावित हो गई थीं और उनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2007 में दीपिंदर और कंचन ने शादी कर ली थी। यह प्यारा कपल एक खूबसूरत बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम सायरा गोयल है। 

Deepinder Goyal

दीपिंदर गोयल की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

दीपिंदर गोयल ने अपनी कंसल्टिंग फर्म 'बेन एंड कंपनी' छोड़ने के बाद 2008 में फूड डिलीवरी कंपनी 'ज़ोमैटो' की सह-स्थापना की थी। महज 16 साल में जोमैटो एक घरेलू ब्रांड बन गया है। वह भारत के सबसे अमीर व्यवसायियों में से एक हैं, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 2570 करोड़ रुपए है।

Deepinder Goyal

फिलहाल, हम ग्रेसिया मुनोज के साथ अपनी शादी के बारे में दीपिंदर गोयल की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.