इन सात दुल्हनों ने शादी में पहने थे अपनी मां-दादी और नानी के गहने, विरासत को किया फ्लॉन्ट

अपने जीवन के सबसे बड़े दिन पर अपने परिवार की विरासत को पहनने से ज्यादा खास कुछ नहीं होता है। आइए आपको 7 ऐसी दुल्हनों से मिलवाते हैं, जिन्होंने शादी में अपनी मां और दादी के गहने पहने थे।

By Shivakant Shukla Last Updated: Mar 31, 2022 | 16:41:58 IST

शादी के बंधन में बंधना किसी भी महिला के लिए उसकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक होता है। हर दुल्हन अपनी शादी के फंक्शन के हर छोटे से छोटे लम्हे को अपनी यादों में संजोकर अपने साथ अपने ससुराल ले जाती है। पिछले कुछ वर्षों में शादियों में डिजाइनर से अपने आउटफिट डिजाइन कराने का ट्रेंड काफी बढ़ा है, लेकिन किसी भी दुल्हन के लिए अपनी शादी में अपने पारिवारिक गहनों को पहनने से ज्यादा अच्छा और क्या हो सकता है। यहां हम आपको ऐसी सात दुल्हनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शादी में अपनी मां और दादी मां के गहने पहनकर सबका दिल जीत लिया था।

1. इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था अपनी परदादी का पासा

फैशन डिजाइनर तिशा सक्सेना, मार्च 2020 में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधी थीं। तिशा ने अपनी शादी में लाल रंग का एक बहुत ही खूबसूरत लहंगा पहना था, जिस पर सुनहरे जरी का काफी काम भी कराया गया था। हालांकि उनके वेडिंग लुक की खास बात यह थी कि, उन्होंने अपनी परदादी का पासा बहुत ही शानदार अंदाज में पहना हुआ था। उन्होंने वह पासा, आम्रपाली की ज्वेलरी के साथ पहना था। 

(ये भी पढ़ें- इन 10 सब्यसाची दुल्हनों ने अपनी शादी में मिनिमलिस्टिक लहंगा पहन खूबसूरती में लगाए चार-चांद)

2. इस दुल्हन ने पहनी थी अपनी दादी की 71 साल पुरानी ज्वेलरी

खूबसूरत दुल्हन त्रिपत कांग ने अपने प्रेमी रहमत सिंह के साथ मनाली में शादी की थी। अपनी शादी के लिए त्रिपत ने हाउस ऑफ कोटवाड़ा से एक गुलाबी लहंगा पसंद किया था, जिसे विशेष रूप से उन्हीं के लिए तैयार कराया गया था। त्रिपत के लुक का बेस्ट पार्ट यह था कि, उन्होंने अपनी शादी में अपनी दादी का हल्की ज्वेलरी का एक सेट पहना हुआ था। उनकी दादी को यह ज्वेलरी सेट शादी के गिफ्ट के रूप में उनके ससुर सरदार बलदेव सिंह ने दिया था, जो भारत के पहले रक्षा मंत्री थे।

3. इस दुल्हन ने पहना था अपनी मां का लहंगा और फैमिली ज्वेलरी

दुल्हन देविका नारायण ने अपने प्रेमी जोसेफ राधिक से साल 2017 में शादी की थी। उनकी शादी कई कारणों से सुपर स्पेशल थी। अपनी शादी में उन्होंने पारंपरिक दुल्हन के पहनावे को छोड़, पारिवारिक विरासत के गहने पहने थे। उन्होंने अपनी शादी पर अपनी दादी की बालियां और अपनी परदादी का एक बहुत ही खूबसूरत हार पहना था।

4. इस दुल्हन ने पहनी थी अपनी मां की साड़ी और उनका हार

मेघा और उनके प्रेमी राहुल ने वर्ष 2020 में लॉकडाउन में शादी की थी। मेघा और राहुल की शादी बड़े ही अतरंगी अंदाज में उनके घर पर ही हुई थी। अपनी शादी पर मेघा ने अपनी मां की पीली रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसके बॉर्डर पर बहुत ही खूबसूरती से काम किया गया था। इसके साथ उन्होंने अपनी मां का ही एक हार भी पहना था और उनकी साड़ी और हार का कॉम्बिनेशन बहुत शानदार लग रहा था।

(ये भी पढ़ें- 10 दुल्हनें जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक्स को अपनी शादी में किया रीक्रिएट)

5. इस दुल्हन ने पहना था अपनी नानी का हार

चैताली की शादी भी साल 2020 में लॉकडाउन के कारण उनके घर पर ही हुई थी। उन्होंने अपनी शादी पर अपनी मां की एक खूबसूरत पिंक साड़ी पहनी थी, जिसे उनकी मां ने मीना बाजार से खरीदा था। उन्होंने अपनी शादी पर अपनी नानी का हार भी पहना था और इस खूबसूरत हार ने चैताली के वेडिंग लुक को और शानदार बना दिया था।

6. इस दुल्हन ने पहने थे अपनी नानी से विरासत में मिले गहने

तारिनी मनचंदानी और उनके प्रेमी एक शानदार समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी पर तारिनी ने लाल रंग की शिफॉन साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का कपड़ा उनकी मां पेरिस से लगभग 10 साल पहले लाई थीं। अपनी शादी के लिए तारिनी ने इस साड़ी पर अपनी नानी की साड़ी का बॉर्डर भी जुड़वाया था। इसके अलावा तारिनी ने अपनी शादी पर अपनी नानी का हार, मांग टीका और अपनी मां की बालियां भी पहनी थीं।

7. इस दुल्हन ने पहनी थी अपने परिवार से विरासत में मिली नथ

नीना की शादी साल 2017 में हुई थी और आनंद-कारज समारोह के लिए उन्होंने मोतियों से जड़ा अपना गुलाबी रंग का लहंगा खुद डिडाइन किया था। लहंगे के साथ ही उन्होंने अपने गहने भी खुद ही डिजाइन किए थे। हालांकि, उनके गहनों में सबसे शानदार उनकी नथ लग रही थी, जो उन्हें उनके परिवार से विरासत में मिली थी। इस नथ ने उनके वेडिंग लुक में एक अलग ही खूबसूरती जोड़ दी थी।

(ये भी पढ़ें- पंजाबी ​​दुल्हन ने अपनी शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का पीला लहंगा, स्टेटमेंट ज्वेलरी ने बढ़ाई शोभा)

खैर, हमें इन दुल्हनों से काफी प्यार है, इन्होंने अपने परिवार के गहनों को कितनी खूबसूरती से पहनकर एक अलग ट्रेंड सेट किया है। तो क्या यह सबसे बड़े दिन पर अपने बड़ों के आशीर्वाद को शामिल करने का यह एक प्यारा तरीका नहीं है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Samarth Jurel से ब्रेकअप के बाद Elvish Yadav को डेट कर रहीं Isha Malviya? एक्ट्रेस ने कही ये बात

Ranveer Singh ने एक इवेंट में पहनी व्हाइट हील्स, नेटिजन ने कहा- 'शायद दीपिका की होगी'

Sonakshi Sinha के सी-फेसिंग होम की इनसाइड झलकियां: विंटेज फर्नीचर से आर्ट स्टूडियो तक, सब है शानदार

Akash Ambani की पत्नी Shloka Mehta बेटी Veda की तरह बेड पर जंप करती आईं नजर, बहन Diya भी दिखीं साथ

Dalljiet Kaur ने दूसरे पति Nikhil Patel से अलगाव की अफवाहों के बीच फ्लॉन्ट किया सिन्दूर 

'BB 17' फेम Ayesha Khan ने बताया वह कैसे व्यक्ति से करेंगी शादी, उनके भाई से है कनेक्शन

कौन हैं Mukesh Ambani के दोस्त Anand Jain? जिनकी वजह से Anil Ambani ने दिया था 'IPCL' से इस्तीफा

अलगाव की अफवाहों से KWK कंट्रोवर्सी तक: वे 4 मौके, जब Deepika और Ranveer Singh बने चर्चा का विषय

Krushna Abhishek ने कपिल शर्मा शो छोड़ने के लिए Sunil Grover को मारा ताना, कहा- 'जब तुम यहां..'

Tejasswi Prakash ने 'ब्रांड्स अफोर्ड न कर पाने' की कही बात, नेटिजंस ने कहा- 'दुबई में घर खरीदकर..'

Ananya Panday से ब्रेकअप के बाद Aditya Roy ने Sara Ali Khan संग की पार्टी, डेटिंग रूमर्स को मिली हवा

Ranveer Singh ने Deepika Padukone संग तलाक की अफवाहों का किया खंडन, कहा- 'यह मेरी वेडिंग रिंग है'

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' Chandrika ने भंडारा विवाद के बाद दिखाई अपनी 75 लाख की 'Ford Mustang' कार

Dino Morea ने बताया क्या John Abraham थे उनके और ​Bipasha के ब्रेकअप की वजह? बॉन्डिंग पर भी की बात

Divyanka Tripathi संग शादी से पहले Vivek Dahiya को सता रहा था इस बात का डर​, अब किया खुलासा

Shekhar Suman लोकसभा चुनाव में बेटे Adhyayan की Ex-GF Kangana को सपोर्ट करने के लिए हैं तैयार

Madhuri Dixit के पति Shriram Nene 'डांस दीवाने' में आए नजर, कपल ने 'तुमसे मिलके' गाने पर किया डांस

Sonam Kapoor ने दिखाई बेटे Vayu के मुंडन के बाद की पहली झलक, पति आनंद ने करवाया मैचिंग कट

Karisma Kapoor ने बताया उन्हें कैसे मिला निकनेम 'Lolo', बहन के नाम 'Bebo' के पीछे की भी बताई स्टोरी

क्या Met Gala में Alia Bhatt को फोटोग्राफर्स ने गलती से समझ लिया Deepika Padukone? वीडियो हुआ वायरल