अंतिम समय तक डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का मनोरंजन कर रहे थे ऋषि कपूर, यहां पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) की मौत के सदमे से लोग अभी तक उबर भी नहीं पाए थे कि एक और झटका मिल गया। 67 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन हो गया। फैमिली ने बताया अंतिम समय तक क्या कर रहे थे ऋषि कपूर, तो आइए जानते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 30, 2020 | 15:17:34 IST

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) की मौत के सदमे से लोग अभी तक उबर भी नहीं पाए थे कि एक और झटका मिल गया। 67 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन की खबर आ गई। इसी के साथ बॉलीवुड का एक और सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। खबर सुनते ही उनके लाखों फैंस के द‍िल टूट गए। वहीं पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। सभी सेलिब्रिटी की आंखें नम हो गई हैं। लोग अब उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कपूर फैमिली ने सोशल मीडिया पर संदेश के माध्यम से बताया कि अंतिम समय तक क्या कर रहे थे ऋषि कपूर? तो आइए जानते हैं।

ऋषि कपूर काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे और विदेश में ट्रीटमेंट करवाकर वापस लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)  

परिवार ने बताया अंतिम समय तक डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का मनोरंजन कर रहे थे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। ऋषि कपूर के परिवार की ओर से संदेश मीडिया के लिए जारी किया गया है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा- हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में शांति से निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि उन्होंने उन्हें अंतिम समय तक मनोरंजन दिया। परिवार, दोस्त, भोजन और फिल्में उनका फोकस बनी रहीं। इस दौरान उनसे मिलने वाला हर कोई इस बात से हैरान था कि उन्होंने अपनी बीमारी को हावी नहीं होने दिया। वह अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए आभारी थे जो दुनिया भर से आए थे। उनके निधन में, वे सभी समझेंगे कि वह एक मुस्कान के साथ याद किया जाना पसंद करेंगे और आँसू के साथ नहीं। व्यक्तिगत नुकसान की इस घड़ी में, हम यह भी समझते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और परेशान समय से गुजर रही है। आसपास और सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर कई प्रतिबंध हैं। हम उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे सभी कानूनों का सम्मान करें। इसके सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं है। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर मुंबई में

लॉकडाउन के बीच ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं। माना जा रहा है कि सरकार से अनुमति मिलने की स्थिति में रिद्धिमा का परिवार विशेष विमान के जरिए मुंबई पहुंचेगा। इसके लिए जरूरी अनुमति के आवेदन दिल्ली और महाराष्ट्र के अधिकारियों तक भेजे जा रहे हैं। 

न्यूयॉर्क से इलाज कराकर आए भारत

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था और 11 महीने और 11 दिनों तक चलने वाले मज्जा उपचार और रिकवरी से गुजरना पड़ा था। जब ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में थे, तब उनके बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक पिता के साथ थे, इस बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने विदेश में इलाज के दौरान ऋषि कपूर से मुलाकात की थी। 

सोशल मीडिया पर लॉजिकल और अग्रेसिव कमेंट्स के लिए मशहूर ऋषि ने 2 अप्रैल के बाद ट्विटर अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। उन्होंने बीते दिनों दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म "द इंटर्न" के रीमेक में काम करने की घोषणा भी की थी। बॉलीवुडशादीज भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट

'Godrej Group' की स्टोरी: जानें कैसे एक वकील ने ब्रिटिशर्स से लड़कर खड़ी की 1.76 लाख करोड़ की कंपनी