हाल ही में, शादी के बंधन में बंधे एक्टर आदित्य सील ने एक इंटरव्यू में अपने हनीमून प्लानिंग के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
बॉलीवुड में फिलहाल शादियों का माहौल चल रहा है। एक के बाद एक कई नई जोड़ियां शादी के बंधन में बंध रही हैं। इसमें अब एक और नया नाम जुड़ गया है, एक्टर आदित्य सील (Aditya seal) और अनुष्का रंजन (Anushka ranjan) का। हाल ही में, कपल ने भव्य तरीके से शादी रचाई है।
अनुष्का और आदित्य पिछले ढाई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात अनुष्का के घर पर ही एक फंक्शन में हुई थी, और तब से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। लंबे समय तक डेटिंग के बाद आखिरकार दोनों ने इस रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया और 21 नवंबर 2021 को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने हनीमून पर जाने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन कोविड के चलते उन्हें ये प्लान कैंसिल करना पड़ा। अब दोनों ने नए साल में फॉरेन ट्रिप पर जाने की योजना बनाई है।
अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में आदित्य ने इस पर बात करते हुए कहा, "हम शादी के ठीक बाद अपने हनीमून पर जाना चाहते थे और इसके लिए टिकट भी बुक कर चुके थे। लेकिन, हमें बताया गया कि, फ्लाइट रद्द कर दी गई है, जिसकी वजह से हमें दूसरी तारीख पर टिकट बुक करने का ऑप्शन था। फिर, हमने अपने हनीमून के लिए दूसरा डेस्टिनेशन चुना, लेकिन वहां हमें 10 दिन के लिए क्वारंटिन रहना पड़ता। इसलिए अब हमने नए साल के दौरान हनीमून पर जाने की योजना बनाई है।"
आदित्य ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि, "अनुष्का बहुत अलग स्वभाव की हैं और हम अपनी पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे से काफी जुड़े गए थे। वो खुले विचार की हैं और अपने साथ-साथ मेरी भी चीजों का बहुत अच्छे से ध्यान रखती हैं।"
(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट दोस्त की शादी में हॉट ब्लाउज पहनने पर हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'फैशन के नाम पर कुछ भी')
वहीं, इससे पहले अनुष्का ने इंटरव्यू में कहा था कि, "मैंने कभी किसी से इतना गहरा प्यार नहीं किया। आदित्य के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और सबसे अच्छी बात ये है कि, हम सबसे अच्छे दोस्त हैं। आदित्य का परिवार बहुत अच्छा है और मेरा परिवार उन्हें बहुत पसंद करता है। यह सबसे ज्यादा खुशी का पल होता है, जब हम सब एक साथ होते हैं। मेरी मां को आदित्य में अपना बेटा नजर आता है, आदित्य बहुत मजेदार भी हैं, वो हर वक्त हमें हंसाते रहते हैं।"
(ये भा पढ़ें: आदित्य सील ने गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन से की शादी, सामने आया वरमाला का वीडियो)
फिलहाल, आदित्य और अनुष्का की लव स्टोरी तो काफी मजेदार है। ये कपल एक-दूसरे को कितना पसंद करता है, ये इनकी बातों में साफ-साफ दिखाई देता है। इस नई जोड़ी के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।