आदित्य सील ने गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन से की शादी, सामने आया वरमाला का वीडियो

बॉलीवुड एक्टर आदित्य सील ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन से शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

आदित्य सील ने गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन से की शादी, सामने आया वरमाला का वीडियो

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) ने आज यानी 21 नवंबर 2021 को अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली है। कपल की शादी में दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी, वाणी कपूर समेत कई सेलेब्स मौजूद थे। अनुष्का और आदित्य की शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

aditya seal and anushka ranjan

पहले ये जान लीजिए कि, आदित्य और अनुष्का ने शादी से पहले करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों ने 17 नवंबर 2021 को एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी, जिसके बाद से ही कपल की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब दोनों ऑफिशियल तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं।

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट दोस्त की शादी में हॉट ब्लाउज पहनने पर हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'फैशन के नाम पर कुछ भी')

aditya seal and anushka ranjan

अब आपको दिखाते हैं कपल की शादी की फोटोज व वीडियोज। दरअसल, अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जहां अनुष्का ने एक लैवेंडर कलर का लहंगा पहना है, वहीं आदित्य येलो कलर के कढ़ाई वाले बंदगले के कुर्ते और व्हाइट धोती में हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने इसे सफ़ेद पगड़ी और मैचिंग दोशाला के साथ पेयर किया है।

इससे पहले, आदित्य सील और उनकी लेडीलव अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी के वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दथी। एक वायरल वीडियो में दुल्हन की BFF आलिया भट्ट, वाणी कपूर और क्रिस्टल डिसूजा आइकॉनिक पंजाबी डांस नंबर ‘हायो रब्बा’ की धुन पर डांस करके स्टेज पर आग लगाती हुई नजर आ रही हैं।

(ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा के बर्थडे पर शेयर की प्यारी तस्वीर, ट्विनिंग करते नजर आए पिता-बेटी)

आलिया, वाणी और क्रिस्टल डिसूजा अनुष्का के बेस्ट फ्रेंड्स और टीम ब्राइड की तरफ से थे। जहां आलिया लेमन येलो लहंगे में थीं, वहीं क्रिस्टल ने एक स्काई ब्लू कलर का लहंगा चूज किया था। अनुष्का ने लाल आउटफिट पहना था, वहीं आदित्य एक जड़े हुए ब्लैक एटायर में थे।

फिलहाल, हम अनुष्का और आदित्य को उनकी शादी की बधाई देते हैं। तो आपको उनकी शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.