अनुष्का रंजन-आदित्य सील ने प्रेग्नेंसी की खबर को किया खारिज, कहा- 'अभी मेरा बेबी सिर्फ एक है'

बॉलीवुड कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का रंजन-आदित्य सील ने प्रेग्नेंसी की खबर को किया खारिज, कहा- 'अभी मेरा बेबी सिर्फ एक है'

बीते दिन मीडिया रिपोर्ट में दावा किया ​गया कि स्टार कपल अनुष्का रंजन (Anushka Ranjanऔर आदित्य सील (Aditya Seal) अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। जल्द ही अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और खबर आग की तरह फैल गई, लेकिन कपल ने अब इन अफवाहों को एक मजेदार पोस्ट के जरिए खारिज कर दिया है। आइए आपको ​इसके बारे में बताते हैं।

Aditya Seal

अनुष्का रंजन ने खारिज की प्रेग्नेंसी की खबर

दरअसल, अनुष्का रंजन की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद 9 जनवरी 2022 को अनुष्का ने अपने पति आदित्य के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में आदित्य अपनी पत्नी अनुष्का की गोद में नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "अभी मेरे जीवन में यही एकमात्र बेबी है !! हम गर्भवती नहीं हैं!"

anushka

कपल नए साल की छुट्टियां मनाने दुबई गया हुआ था और हाल ही में दोनों वापस लौटे हैं। बता दें कि आदित्य और अनुष्का ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद नवंबर 2021 में शादी की थी। अनुष्का ने अपनी शादी में खूबसूरत पर्पल कलर का लहंगा पहना था, तो वहीं आदित्य लेमन कलर की शेरवानी में नजर आए थे। आदित्य सील ने दुल्हन अनुष्का की एंट्री पर गाया था रोमांटिक गाना, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

ADITYA SEAL

अनुष्का रंजन और आदित्य सील की पहली एनिवर्सरी

हाल ही में इस कपल ने अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इस मौके पर अनुष्का ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की कुछ झलकियां दिखाई थीं। वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा था, ''हैप्पी एनिवर्सरी माय लव। मेरे जीवन को सभी खुशियां देने के लिए धन्यवाद। हर दिन आश्चर्य और खुशी से भरा एक नया रोमांच है और मैं आभारी हूं कि आप जैसे अच्छे इंसान ने मुझे अपना जीवन साथी चुना। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं। आई लव यू।'' 

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आदित्य सील आखिरी बार 'रॉकेट गैंग' में नजर आए थे। फिल्म में निकिता दत्ता, जेसन थम, मोक्षदा जयखानी, सहज सिंह चहल, तेजस वर्मा, आद्विक मोंगिया, जयश्री गोगोई, दीपाली बोरकर और सिद्धांत शर्मा ने भी अभिनय किया। इसका निर्देशन बॉस्को मार्टिस ने किया था।

anushka

फिलहाल, हमें तो अनुष्का रंजन की प्रेग्नेंसी का इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.