अनुष्का रंजन-आदित्य सील जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स, पहले बेबी की कर रहे हैं उम्मीद: रिपोर्ट

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अनुष्का रंजन-आदित्य सील जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स, पहले बेबी की कर रहे हैं उम्मीद: रिपोर्ट

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फेम एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) और उनकी पत्नी अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) इन दिनों दुबई में हैं। दोनों ने नवंबर 2021 में शादी रचाई थी और अब खबर आई है कि कपल अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रहा है। 

ADITYA SEAL

प्रेग्नेंट हैं अनुष्का रंजन: रिपोर्ट

अनुष्का और आदित्य न्यू-ईयर सेलिब्रेशन के लिए दुबई गए थे और पिछले काफी दिनों से कपल वहीं अपने वेकेशन को एंजॉय कर रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही अपने जीवन के एक नए चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, 'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आदित्य और अनुष्का दोनों माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। कथित तौर पर अभिनेत्री अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

ADITYA SEAL

आदित्य ने पेरिस में किया था अनुष्का को प्रपोज

आदित्य और अनुष्का कथित तौर पर एक्ट्रेस की मां अनु रंजन के एनजीओ द्वारा आयोजित एक फैशन शो के दौरान मिले थे। कुछ समय तक डेट करने के बाद आदित्य ने अक्टूबर 2019 में पेरिस में अनुष्का को प्रपोज किया था। इसके बाद कपल ने अपने रिश्ते में आगे बढ़ते हुए नवंबर 2021 में शादी कर ली थी। आदित्य सील ने दुल्हन अनुष्का की एंट्री पर गाया था रोमांटिक गाना, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

ADITYA SEAL

शादी से पहले आदित्य-अनुष्का के हो चुके थे 8-10 ब्रेकअप

इससे पहले, 'बॉलीवुड बबल' के साथ एक संयुक्त साक्षात्कार में आदित्य और अनुष्का ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी और स्वीकार किया था कि दुनिया के किसी भी कपल की तरह, उनके उतार-चढ़ाव रहे हैं। अनुष्का ने यह भी खुलासा किया था कि शादी से पहले उनका करीब 8-10 बार ब्रेकअप हो चुका था। एक्ट्रेस के मुताबिक, आदित्य अक्सर उन्हें फॉर ग्रांटेड लेते हैं और इससे वह अपसेट हो जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि आदित्य ने अपने रिश्ते के शुरुआती दौर में उन पर कभी भरोसा नहीं किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ADITYA SEAL

आदित्य सील का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आदित्य सील आखिरी बार 'रॉकेट गैंग' में नजर आए थे। फिल्म में निकिता दत्ता, जेसन थम, मोक्षदा जयखानी, सहज सिंह चहल, तेजस वर्मा, आद्विक मोंगिया, जयश्री गोगोई, दीपाली बोरकर और सिद्धांत शर्मा ने भी अभिनय किया था।

ADITYA SEAL

फिलहाल, हमें कपल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.