आदित्य सील-अनुष्का रंजन का शादी से पहले कई बार हो चुका है ब्रेकअप, कपल ने बताई झगड़े की वजह

हाल ही में, एक साक्षात्कार में स्टार कपल अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने शादी से पहले के अपने ब्रेकअप और झगड़े के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आदित्य सील-अनुष्का रंजन का शादी से पहले कई बार हो चुका है ब्रेकअप, कपल ने बताई झगड़े की वजह

पॉपुलर सेलिब्रिटी जोड़ी आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे अधिक डिमां​ड वाले कपल्स में से एक हैं। 21 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधने से पहले इस जोड़े ने चार साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। आज भी लोग अनुष्का के लैवेंडर कलर के लहंगे और आदित्य की दुल्हन के रूप में उनकी ब्राइडल एंट्री को भूल नहीं पाए हैं।

anushka ranjan aditya seal

स्टनिंग कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने 13 जनवरी 2022 को अपनी पहली लोहड़ी एक साथ मनाई थी। अपनी इंस्टा स्टोरी अनुष्का ने पति आदित्य के साथ पहली लोहड़ी सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां साझा की थीं। अपने कम्फर्टेबल कैज़ुअल आउटफिट में अनुष्का और आदित्य एक साथ खुश दिख रहे थे और इसके ऊपर उन्होंने लिखा था, “हमारी पहली लोहड़ी @adityaseal।”

Aditya Anushka Lohri

Aditya Anushka Lohri

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने पहनी 44 हजार रुपये की मिनी स्कर्ट, ननद सबा पटौदी ने कहा 'माशाल्लाह')

वहीं, हाल ही में, 'बॉलीवुड बबल' के साथ एक संयुक्त साक्षात्कार में आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने अपने रिश्ते के बारे बात की है और उन्होंने स्वीकार किया कि, दुनिया के किसी भी जोड़े की तरह, उनके भी रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं। जब अनुष्का और आदित्य से उनके रिश्ते में ब्रेकअप के बारे में पूछा गया, तो कपल ने स्वीकार किया कि, शादी के बंधन में बंधने से पहले लगभग 8-10 बार उनका ब्रेकअप हो चुका है। अपने संघर्षों और झगड़ों के पीछे के कारण पर विचार करते हुए अनुष्का ने खुलासा किया कि, ऐसे कई उदाहरण थे, जब आदित्य ने उन्हें हल्के में लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि, आदित्य ने अपने रिश्ते के शुरुआती दौर में कभी उन पर भरोसा नहीं किया।

Aditya Seal With Anushka Ranjan

उन्होंने कहा कि, "ज्यादातर समय वह केवल मुझे परेशान करते थे, वह एक व्यक्ति के रूप में बहुत परेशान होते हैं। वह कभी-कभी मुझे हल्के में लेते थे, जिससे मैं बहुत परेशान हो जाती थी और मैं इससे बहुत चिढ़ जाती थी और मैं ऐसा नहीं करती थी। वह अब बहुत प्रेम करने वाले, प्यारे और अच्छे हैं, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन मैं जीवन के दूसरे पहलू के बारे में बात कर रही हूं। उन्होंने शुरू में मुझ पर कभी भरोसा नहीं किया, क्योंकि मेरे बहुत सारे दोस्त थे, मैं बहुत तेजतर्रार हूं और वह इसके साथ सहज नहीं थे। मैंने उनसे कहा, 'सुनो, वह मेरा सार्वजनिक व्यक्तित्व है।''

Anushka Ranjana Aditya Seal

(ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह के निधन से अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के रिश्ते में आ गई थी परेशानी)

साक्षात्कार में आगे बढ़ते हुए आदित्य सील ने अपनी पत्नी अनुष्का रंजन की अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ दोस्ती के बारे में भी बात की। अभिनेता ने स्वीकार किया कि, शुरुआत में इसे समझना उनके लिए काफी अजीब और मुश्किल था। हालांकि, समय के साथ उन्होंने अनुष्का की दोस्ती और उनके एक्स के साथ बॉन्डिंग पर शांति बना ली थी, और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आदित्य ने कहा, "मैं बहुत अधिकार जमाने वाला था, यह मुझे बहुत परेशान करता था, यही हमारे झगड़े के कारणों में से एक था, लेकिन मुझे यह समझने में काफी समय लगा। क्योंकि जीवन में उनके कुछ एक्स रहे होंगे, जो अब दोस्त होंगे और उनके आस-पास होंगे और मैं उनके आस-पास रहूंगा और मुझे लगता है कि, 'यह कैसे सामान्य है, मेरे आस-पास कोई एक्स नहीं है।' लेकिन वे वास्तव में दोस्त हैं। मुझे इसे समझने में थोड़ा समय लगा।"

Anushka Ranjan And Aditya Seal

शादी के बाद अपने पहले वेलेंटाइन डे को चिह्नित करने के लिए आदित्य सील ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी पत्नी अनुष्का रंजन के साथ उनके 'जस्ट मैरिड' समय से दो प्यारी तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में आदित्य को ऑल-ब्लैक आउटफिट पहने देखा जा सकता है, जबकि अनुष्का ने लाल-सफेद रंग का सूट पहना हुआ था। हम उनके हाथ और पैर में मेंहदी भी लगी हुई देख सकते हैं। अनुष्का को वेलेंटाइन डे पर बधाई देते हुए आदित्य ने कैप्शन में एक प्यारा और सरल नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "हैप्पी वैलेंटाइन्स माय लव।"

Anushka Ranjana Aditya Seal

Anushka Ranjana Aditya Seal

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर एक्टर मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से करेंगी शादी)

फिलहाल, इसमें कोई दो राय नहीं है कि, अनुष्का रंजन और आदित्य सील के बीच एक-दूसरे के लिए जो प्यार है, उससे हम हमेशा प्रभावित होते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.