शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर एक्टर मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से करेंगी शादी

एक्टर शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर, एक्टर मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा संग 2 मार्च 2022 को महाबलेश्वर में शादी करेंगी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर एक्टर मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से करेंगी शादी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) पॉपुलर एक्टर्स पंकज कपूर और नीलिमा अज़ीम के बेटे हैं। साल 1984 में नीलिमा और पंकज के अलग होने के बाद दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे और अलग-अलग लोगों से शादी कर ली थी। पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी की थी और उनके दो बच्चे भी हैं। दूसरी ओर, नीलिमा ने अभिनेता राजेश खट्टर से शादी करने का फैसला किया था और उनका एक बेटा है, जिनका नाम उन्होंने ईशान खट्टर रखा है।

Shahid Kapoor

शाहिद कपूर अपने तीन सौतेले भाई-बहनों, रुहान कपूर, सनाह कपूर और ईशान खट्टर के साथ एक मधुर बंधन साझा करते हैं और उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता है। सबसे अच्छे भाई की भूमिका निभाते हुए शाहिद ने अपने सौतेले भाई ईशान को भी निर्देशित किया है, जब उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री किया था। उनकी सौतेली बहन सनाह ने फिल्म 'शानदार' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, जिसमें शाहिद मुख्य भूमिका में थे।

shahid kapoor family

शादियों का सीजन चल रहा है और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा के साथ शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर की शादी की बारी है। कपल के करीबी एक सूत्र ने 'पिंकविला' को बताया कि, उनकी शादी 2 मार्च 2022 को महाबलेश्वर में होनी है और परिवार पहले ही वेडिंग वेन्यू पहुंच चुका है। सूत्र ने आगे बताया है कि, संगीत और मेहंदी समारोह पहले ही शुरू हो चुके हैं। सूत्र ने बताया कि, "शादी महाबलेश्वर में हो रही है और परिवार पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया है। जहां मेहंदी और संगीत समारोह आज हो रहे हैं, शादी कल के लिए निर्धारित है। यह एक इंटीमेट सेरेमनी है, जिसकी वे कुछ समय से योजना बना रहे हैं।"

Shahid Kapoor

(ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह के निधन से अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के रिश्ते में आ गई थी परेशानी)

'द इंडियन एक्सप्रेस' के साथ एक साक्षात्कार में सुप्रिया ने अपने सौतेले बेटे शाहिद कपूर का अपने बच्चों, सनाह और रुहान के साथ बंधन के बारे में बात की थी। सुप्रिया ने शाहिद को अपने परिवार का 'मुख्य एंकर' बताते हुए कहा था, "बेशक! शाहिद उनके बड़े भाई हैं! वह परिवार के एक अभिन्न अंग हैं। वह हमारे मुख्य एंकर हैं, यह स्वाभाविक है। वे भाई-बहन हैं। इसलिए, वे लगातार एक-दूसरे के आसपास हैं। वे किसी भी अन्य भाई-बहनों की तरह हैं। हम एक सामान्य परिवार हैं।"

shahid kapoor

साल 2015 में 'हिंदुस्तान टाइम्स' के एक साक्षात्कार में पंकज कपूर और शाहिद कपूर ने अपने विकसित होते संबंधों पर विचार साझा किया था। उन्होंने खुलासा किया था कि, भले ही वह एक बच्चे थे, जब उनके माता-पिता अलग हो गए थे, वह कभी भी असुरक्षित बच्चे नहीं थे। शाहिद ने कहा था, "जब मैं तीन साल का था, तब मेरे माता-पिता अलग हो गए थे, लेकिन मैं एक बच्चे के रूप में बेहद सुरक्षित था। यह एक तरह ​से अच्छा प्रयास रहा है, जो पिताजी और मैंने हमारे रिश्ते को स्वस्थ, सामान्य और सकारात्मक बनाए रखने के लिए किया था। आप जानते हैं, कभी-कभी वह कहते हैं कि, वह शहर से बाहर शिफ्ट होना चाहते हैं और एक अच्छा जीवन जीना चाहते हैं। लेकिन, यह मुझे यह पसंद नहीं है, वह मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा हैं।"

shahid kapoor

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने पहनी 44 हजार रुपये की मिनी स्कर्ट, ननद सबा पटौदी ने कहा 'माशाल्लाह')

पंकज कपूर की पहली पत्नी नीलिमा अज़ीम और दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक व उनके बच्चे शाहिद कपूर, सनाह कपूर, रुहान कपूर, ईशान खट्टर आधुनिक परिवार का एक आदर्श उदाहरण हैं, जो एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ता शेयर करते हैं। मीरा राजपूत कपूर ने कपूर परिवार के साथ खूबसूरती से तालमेल बिठा लिया है और पूरे परिवार को एक साथ मिलाया है।

shahid kapoor

फिलहाल, हम मयंक और सनाह की शादी की एक झलक पाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.