फेमस सिंगर व होस्ट आदित्य नारायण ने अपनी पत्नी श्वेता और दो महीने की बच्ची त्विषा के साथ पहली फैमिली फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) इन दिनों अपनी प्यारी पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ अपनी लाइफ की नई जर्नी का आनंद ले रहे हैं। कपल अपने बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना सुनिश्चित कर रहे हैं। हालांकि, वे अपनी बच्ची के साथ अपने खुशी के पलों की झलकियां साझा करते रहते हैं। लगभग दो महीने के बाद प्यारे डैडी आदित्य ने अपनी नवजात परी के साथ पहली पारिवारिक तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।
24 फरवरी 2022 को आदित्य और श्वेता ने अपनी बच्ची का स्वागत किया था। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी श्वेता के साथ अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी बच्ची के आने की घोषणा की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "खुश! सर्वशक्तिमान ने हमें 24.2.22 को एक सुंदर बच्ची का आशीर्वाद दिया है!"
(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण ने पिता बनने के बाद जीवन में आए बदलावों पर की बात, कहा- 'त्विषा बहुत खुशियां लाई है')
वहीं, अब 24 अप्रैल 2022 को आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी फैमिली फोटो शेयर की है। फोटो में आदित्य सफेद रंग की शर्ट के साथ बेज रंग की पैंट पहने नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर नई मां श्वेता रस्ट ह्यूड मैक्सी ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही हैं। उनकी बेटी सफेद फ्रॉक में क्यूट लग रही है। इसके साथ, बिंदास पिता आदित्य ने एक प्यारा सा नोट लिखा और खुलासा किया कि, दो महीने पहले उनकी बेटी ने उनकी दुनिया में प्रवेश किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "दो महीने पहले हमारी छोटी सी खुशी की बंडल, त्विषा इस दुनिया में आई।"
इसके पहले, 10 मार्च 2022 को आदित्य ने अपनी प्यारी बेटी त्विषा के साथ पहली तस्वीर साझा की थी। फोटो में आदित्य अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए था, जबकि वह एक सफेद स्वैडल में लिपटी हुई थी। इसके साथ ही आदित्य ने घोषणा की थी कि, वह डिजिटल दुनिया से ब्रेक ले रहे हैं और अगले कुछ हफ्ते अपनी बेटी के साथ बिताएंगे।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट शादी के बाद पहली बार जींस टी-शर्ट में आईं नजर, नो-मेकअप लुक में दिखीं बेहद सुंदर)
फिलहाल, हमें आदित्य की प्यारी पारिवारिक तस्वीर बहुत पसंद आई। वैसे, आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।