तलाक के बाद आज तक सिंगल हैं इन 8 एक्टर्स की EX वाइफ, अमृता सिंह और करिश्मा भी हैं इस लिस्ट में शामिल

आज इस स्टोरी में हम आपको उन अभिनेताओं की एक्स वाइफ के बारे में बताते हैं, जो तलाक के सालों बाद भी सिंगल अपनी लाइफ को जी रही हैं।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Mar 21, 2021 | 17:47:15 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बड़ी तेजी से बदलते हैं। यहां पर आज तक कई सेलिब्रिटी कपल्स के रिश्ते बनने और बिगड़ने की खबरें सामने आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, इंडस्ट्री में शादी भी किसी मैरिड कपल के रिश्ते की गारंटी नहीं होती है। आज तक कई एक्टर्स ने अपनी पत्नी के पीठ पीछे अन्य महिलाओं या फिर मशहूर अभिनेत्रियों के साथ अपना रिश्ता बनाए रखा है और इसी वजह से बॉलीवुड में कुछ कपल्स हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आज इस स्टोरी में हम आपको उन अभिनेताओं की एक्स-वाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो तलाक के बाद अकेले अपनी जिंदगी जी रही हैं और अपने बच्चों का ध्यान रख रही हैं।  

रीना दत्ता (Reena Dutta)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी दमदार फिल्मों की वजह से छाए रहते हैं, लेकिन एक्टर की लव लाइफ भी कम फिल्मी नहीं है। आमिर खान ने साल 1986 में अपने परिवार से खिलाफ जाकर रीना दत्ता से शादी रचाई थी। आमिर और रीना एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। शादी के बाद रीना के दो बच्चे ईरा खान और जुनैद खान हुए। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नही चल पाया था। 16 साल बाद आमिर खान और रीना दत्ता ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था, जिसके बाद आमिर खान ने किरण राव को अपनी जिंदगी में शामिल किया।

साल 2005 में एक्टर ने किरण राव से शादी कर ली और आज दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। वहीं, दूसरी तरफ रीना दत्ता तलाक के बाद अपने बच्चों के साथ रहती हैं। हालांकि, रीना दत्ता, आमिर खान और किरण राव एक साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। तीनों अक्सर अपने फैमिली फंक्शन में नजर आते हैं। (ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित के रिसेप्शन में मां श्रीदेवी की गोद में चढ़ने की जिद कर रहीं थीं जान्हवी, देखें फोटो)

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी अपनी पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना किया है। एक्ट्रेस का नाम कई अभिनेताओं से जुड़ा था, लेकिन करिश्मा ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संंजय कपूर से शादी रचाई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में सब कुछ सही था। संजय और करिश्मा ने अपने घर दो बच्चों समायरा और कियान का स्वागत किया। लेकिन धीरे-धीरे करिश्मा कपूर की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। साल 2016 में आपसी तनाव के चलते करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से तलाक ले लिया था।

करिश्मा ने अपने पति और ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिसमें मारपीट और मानसिक उत्पीड़न समेत कई आरोप शामिल थे। हालांकि, तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली है, लेकिन करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। (ये भी पढ़ें; अभिनेता इफ़्तेख़ार खान की लव लाइफ: पत्नी को छोड़कर यहूदी लड़की पर आया था एक्टर का दिल)

हनी ईरानी (Honey Irani)

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने साल 1992 में महज 17 साल की हनी ईरानी से शादी रचाई थी। दावा किया जाता है कि उन दिनों जावेद और हनी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। शादी के बाद हनी ने दो बच्चे फरहान और जोया को जन्म दिया। कहा जाता है कि दोनों की लाइफ में सब कुछ ठीक था। जावेद और हनी दोनों ही अपने छोटे परिवार में काफी खुश थे। लेकिन कुछ सालों बाद ही में सब कुछ बदल गया था। जावेद अख्तर का दिल एक्ट्रेस शबाना आज़मी पर आ गया था।

दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में जमकर होने लगी थी, जिस वजह से जावेद अख्तर और उनकी पत्नी हनी ईरानी के घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते थे। इन सब लड़ाई-झगड़ों के बीच ही एक दिन हनी ने अपने पति जावेद को हमेशा के लिए शबाना आज़मी के पास भेज दिया था, जिसके बाद दोनों ने साल 1984 में तलाक ले लिया था। इसके बाद जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से शादी रचा ली और हनी ईरानी ने अपने बच्चों में अपनी दुनिया को ढूंढ लिया था। (ये भी पढ़ें: नकुल मेहता-जानकी पारेख की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, देखें वेडिंग ड्रेस में कैसे लग रहा कपल)

निक्की बेदी (Nikki Bedi)

कबीर बेदी भी उन अभिनेताओ की लिस्ट में आते हैं, जिन्होंने लव मैरिज करने के बाद भी अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। एक्टर की पहली शादी साल 1992 में इंडो-एंग्लियन निक्की से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा था और इसी वजह से साल 2005 में कबीर बेदी और निक्की ने तलाक ले लिया था। कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन से महज एक दिन पहले साल 2016 में परवीन दुसांज संग शादी की थी, दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रही थी, क्योंकि परवीन अपने पति कबीर बेदी से 29 साल छोटी हैं। वहीं, ब्रिटिश टीवी एक्ट्रेस निक्की अब अकेले जीवन बिता रही हैं।

आरती बजाज (Aarti Bajaj)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी आरती बजाज से हुई थी। अनुराग और आरती कॉलेज टाइम से लव बर्ड्स थे। दोनों ने एक-दूसरे को 9 साल तक डेट किया था। इसके बाद अनुराग और आरती साल 2003 में शादी के बंधन में बंधे, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया था। शादी के महज 6 साल बाद अनुराग और आरती ने तलाक ले लिया था। आरती जहां अकेले अपनी जिंदगी बिता रही हैं, तो वहीं तलाक के कुछ समय बाद ही साल 2011 में अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी रचाई थी। अनुराग का ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया था। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया।    

अमृता सिंह (Amrita Singh)

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की लव स्टोरी आज भी फैंस के बीच छाई रहती है। एक्टर ने साल 1991 में अपने पूरे परिवार के खिलाफ जाकर खुद से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह का हाथ थामा था। शादी के बाद कपल ने अपने घर में दो बच्चों सारा और इब्राहिम का स्वागत किया।

लेकिन शादी के 13 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। दोनों के तलाक की असल वजह आज भी लोगों के सामने नहीं आई है। हालांकि, तलाक के बाद सैफ अली खान ने एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी रचा ली और अब दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। वहीं, अमृता अपने बच्चों के साथ अकेले अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं।

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि, तीन शादियां की हैं। एक्टर की पहली शादी साल 2008 में श्रद्धा निगम से हुई थी, लेकिन दोनों ने शादी के एक साल बाद ही तलाक ले लिया था। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने ‘टीवी गर्ल’ जेनिफर विंगेट से साल 2012 में शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘दिल मिल गए’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया था।

लेकिन शादी के बाद करण और जेनिफर का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। इसके बाद करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु का हाथ थामा। करण और बिपाशा ने साल 2016 में शादी रचाई थी। हालांकि, करण से तलाक के बाद श्रद्धा निगम ने साल 2012 में दूसरी शादी की, लेकिन जेनिफर विंगेट अकेले अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं।

पूजा बेदी (Pooja Bedi)

एक-दूसरे के प्यार में पागल पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाल ने साल 1994 में शादी रचाई थी। दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चाओं में रहती थी। शादी के बाद पूजा ने दो बच्चों को जन्म दिया। लेकिन समय के साथ पूजा और फरहान की जिंदगी में सब कुछ बिगड़ने लगा था। इस वजह से दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। साल 2002 में फरहान ने एक्टर फिरोज खान की बेटी फातिमा से शादी रचा ली। वहीं, पूजा आज भी सिंगल हैं।

फिलहाल, कपल्स के बीच प्यार और शादी कभी भी गारंटी कार्ड के साथ नही होती है। कुछ कपल्स अपनी शादी को जीवनभर निभाते हैं, तो कुछ कपल्स आपसी तनाव की वजह से अलग हो जाते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें। 

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट

जब Rishi Kapoor ने अपने ट्वीट में Alia Bhatt के IQ पर किया था कटाक्ष, Sonakshi को किया था फैट-शेम

जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, बाद में दी थी सफाई

Shekhar Suman बेटे Aayush के निधन के बारे में बात करते वक्त हुए भावुक, कहा- 'मैं रात भर उसकी बॉडी..'

Adil Khan Durrani से तलाक के बाद Rakhi Sawant का पूर्व पति Ritesh संग हुआ पैचअप? एक साथ आए नजर

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में लिए आए नजर, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

Mannara Chopra ने Parineeti संग अनबन की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, Priyanka को बताया अपनी 'प्रेरणा'

Mahira Khan आइस-ब्लू गाउन में आईं नजर, Aishwarya Rai के 'कान्स' लुक से मैच करता दिखा आउटफिट

Met Gala 2024: एक टिकट की कीमत है 60 लाख रुपए, पूरी टेबल की प्राइस आपको कर देगी हैरान

Erika Hammond की ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन में लगे थे 2 महीने, रिंग्स से ब्रेसलेट तक सब कुछ था स्पेशल

Ranbir Kapoor ने अपने घर के ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में की बात, कहा- 'जब राहा पैदा हुई थी तो..'

Abhishek Bachchan ने 'गलती' के बारे में लिखा क्रिप्टिक नोट, 17वीं एनिवर्सरी के 8 दिन बाद किया पोस्ट

Shruti Haasan संग ब्रेकअप रूमर्स पर Santanu Hazarika ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'आई एम सॉरी..'

Alia Bhatt की बेटी Raha अपनी नानी के घर पर हुईं स्पॉट, मासी Shaheen को प्यार से पकड़े आईं नजर

दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने नए घर की झलक

भारतीय मूल के अरबपति Ankur Jain ने पूर्व WWE रेसलर से की शादी, Rahul Mishra के गाउन में दिखीं Erica

Taapsee Pannu ने अपने वेडिंग लुक्स को किया डिकोड, 'सलवार-कमीज' पहनने की वजह का किया खुलासा