अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में, अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ अपने कजिन श्लोका शेट्टी की शादी अटेंड करने पहुंचीं थीं। आइए आपको दिखाते हैं वेडिंग की कुछ तस्वीरें।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फैमिली अक्सर सुर्खियों में रहती है। चाहे वो सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हो या फिर पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। इस बार बच्चन फैमिली की बहू व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) खबरों में हैं। हाल ही में, ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ अपने कजिन श्लोका शेट्टी की शादी अटेंड करने पहुंचीं थीं, जहां से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद 16 नवंबर 2021 को ऐश्वर्या ने एक बेटी को जन्म दिया, जिनका नाम आराध्या बच्चन है। ऐश्वर्या-अभिषेक के साथ ही उनकी बेटी आराध्या भी खूब चर्चा में रहती हैं। ऐश अपनी क्यूट एंजल के साथ अक्सर सेम आउटफिट में नजर आती हैं। आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और अपनी बेटी की देखभाल में लग गई थीं। कुछ वक्त बाद ऐश ने कमबैक करते हुए फ़िल्मों में काम करना शुरु किया। वहीं, आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। (ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी को 3 साल पूरे, देखें हल्दी-मेंहदी और संगीत सेरेमनी के वीडियोज)
अब आइए आपको दिखाते हैं उस वेडिंग की फोटोज, जिसमें ऐश्वर्या अपने पति व बेटी के साथ पहुंची थीं। दरअसल, अपने कजिन श्लोका शेट्टी की शादी शामिल होने के लिए 22 फरवरी 2021 को ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या बेंगलुरू पहुंचे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। शादी में ऐश्वर्या की मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय भी मौजूद थे। इस दौरान बच्चन फैमिली ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी है। इनमें ऐश्वर्या का लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन प्री वेडिंग सेरेमनी में पेस्टल कलर की पोशाक पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं आराध्या ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना है, जिसमें वो बेहद सुंदर और क्यूट लग रही हैं। इतना ही नहीं तीनों ने अपनी पोशाक की मैचिंग के मास्क भी पहने हैं। फैंस को तीनों का यह लुक काफी लुभा रहा है।
वहीं, दूसरी अन्य फोटोज में ऐश्वर्या लाल रंग के एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं और आराध्या ने पिंक कलर का लहंगा पहना है। इन फोटोज में ऐश्वर्या और आराध्या जहां दूल्हा दुल्हन और अपने रिश्तेदारों के साथ पोज दे रही हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन इन फोटोज में नजर नहीं आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: राहुल वैद्य गर्लफ्रेंड दिशा परमार को रोमांटिक अंदाज में दूर जाने से रोकते आए नजर, सामने आया वीडियो)
अब आइए आपको बता देते हैं कि, आखिर कौन हैं श्लोका शेट्टी? जिनकी शादी में ऐश्वर्या अपने पति व बेटी के साथ पहुंची थीं। दरअसल, ऐश्वर्या की मौसी की बेटी हैं श्लोका शेट्टी। अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों ऐश्वर्या अपने आने वाले प्रोजेक्ट 'पोन्नियिन सेलवन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बहुत जल्द ये फिल्म फैंस को पर्दे पर देखने को मिलेगी। (ये भी पढ़ें- दृष्टि धामी ने छठी वेडिंग एनिवर्सरी पर पति नीरज संग फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट)
फिलहाल, शादी की ये फोटोज हमें तो बहुत खूबसूरत लगीं, तो आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।