आलिया भट्ट-रणबीर कपूर दिसंबर में करेंगे शादी! कपूर फैमिली जल्द करेगी इसका अनाउंसमेंट: रिपोर्ट

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Oct 27, 2021 | 15:12:17 IST

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, अभी तक ये सच साबित नहीं हुई हैं। यह कहा गया था कि, रणबीर और आलिया 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन कोविड-19 महामारी और ऋषि कपूर की मृत्यु के कारण उनकी योजनाओं में बदलाव आया। साल 2021 की शुरूआत में भी ऐसी अटकलें थीं कि, रणबीर और आलिया ने इंगेजमेंट कर ​ली है, लेकिन इसकी पुष्टि कभी नहीं हुई। वहीं, अब एक बार फिर से खबरें आ रही हैं कि, रणबीर और आलिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

जो नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, रणबीर कपूर पर आलिया भट्ट ने सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में एक साथ हाथ में हाथ डालकर पहुंचने के बाद सभी कौ हैरानी में डाल दिया था। यहीं से दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। तब से दोनों अक्सर साथ में लंच, डिनर से लेकर वेकेशन तक साथ में ही स्पॉट किए जाते हैं। दोनों के रिश्ते को लगभग तीन साल हो चुके हैं और हमें उम्मीद है कि, इस बार रणबीर और आलिया शादी की खबर महज अफवाह नहीं होगी। 

(ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान के हमशक्ल जर्यान थापर: दोनों बच्चों की तुलना करने पर भड़का लोगों का गुस्सा)

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, आलिया और रणबीर दोनों ने अपने शूटिंग शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। यही नहीं, कहा तो यहां तक जा रहा है कि, रणबीर ने अपनी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग की तारीखों को जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया है और आलिया ने अपने सभी कामों को पूरा कर लिया है और वह केवल अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का प्रमोशन करेंगी, जो जनवरी 2022 में रिलीज़ होने वाली है।

'डेक्कन क्रॉनिकल' ने अपने सूत्र के हवाले से बताया है कि, आलिया और रणबीर दोनों ने नवंबर से लेकर जनवरी के पहले कुछ दिनों तक खुद को कुछ दिनों के लिए फ्री रखा है। पोर्टल ने बताया है कि, कपूर जल्द ही अपनी शादी की घोषणा करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि, “रणबीर ने 'एनिमल' की शूटिंग को 2022 तक बढ़ा दिया है, इसके अलावा, उन्हें 'शमशेरा' को प्रमोट करना है, जो मार्च 2022 में रिलीज़ होगी। चर्चा यह है कि, दोनों दिसंबर में शादी कर रहे हैं। यही वजह है कि, उन्होंने अपनी अपने इस महीने को खाली रखा है, जैसा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी किया था। शादी करने के लिए इटली जाने से पहले उन्होंने शादी से इनकार किया था। उम्मीद है कि, एक आधिकारिक घोषणा होगी, जैसा कि कपूर फैमिली के लोग आमतौर पर करते हैं।”

वहीं, कपल की शादी की अफवाहों के बीच आलिया की मां और दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में राजदान से आलिया और रणबीर की शादी की तारीख के बारे में पूछा गया। तो राजदान ने मजाक में कहा कि, उन्हें भी नहीं पता कि, शादी कब होगी और खुद कुछ जानकारी की प्रतीक्षा कर रही हैं। 'बॉलीवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट में राजदान के हवाले से कहा गया है, "मुझे भी नहीं पता कि, यह (शादी) कब होगी। यहां तक कि, मैं भी कुछ जानकारी का इंतजार कर रही हूं।"

(ये भी पढ़ें: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल दिसंबर में करेंगे शादी, सब्यसाची डिजाइन कर रहे एक्ट्रेस के आउटफिट: रिपोर्ट)

फरवरी 2021 में, रणबीर और आलिया, मम्मी नीतू कपूर के साथ अपने नए घर की साइट पर गए थे और इसने उनकी शादी की अफवाहों को फिर से शुरू कर दिया था। कहा जा रहा था कि, रणबीर और आलिया वैवाहिक जीवन शुरू करने से पहले अपना नया घर तैयार कर रहे हैं। इसके बाद, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समारा साहनी को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के स्टूडियो के बाहर देखा गया था। इसने भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की अफवाहों को और हवा दी थी। इस तरह की घटनाओं के लगातार होने से लव बर्ड्स की शादी की अफवाहें जल्द ही सच होती दिख रही हैं।

वहीं, राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपनी शादी को लेकर कहा था, ‘अगर कोरोना का संकट न आया होता, तो मैं अभी तक शादी के बंधन में बंध चुका होता। कोरोना महामारी ने हमारी जिंदगी को काफी प्रभावित किया है, इसी के चलते हमने शादी को टालने का फैसला किया। अब कुछ और कहने की बजाय मैं यही कहूंगा कि, हम जल्द ही शादी करेंगे।’ 

खैर, हम उम्मीद करते हैं कि, इस बार रणबीर और आलिया की शादी की खबरें सच हों! वैसे, आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट

'Godrej Group' की स्टोरी: जानें कैसे एक वकील ने ब्रिटिशर्स से लड़कर खड़ी की 1.76 लाख करोड़ की कंपनी

Anushka Sharma ने Akaay के जन्म के बाद सीक्रेटली सेलिब्रेट किया बर्थडे, दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

Mira Rajput ने पेस्टल लहंगा-कोर्सेट ब्लाउज में की रैंप-वॉक, नेटिजंस ने 'माचो वॉक' के लिए किया ट्रोल 

Sonali Bendre ने अपने को-स्टार्स के साथ डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमसे पूछा भी नहीं..'

Orry ने Kajol की बेटी Nysa और Akshay Kumar के बेटे Aarav संग की पार्टी, एंजॉय करते दिखे स्टार किड्स

कौन हैं Pratibha Ranta? 23 वर्षीय एक्ट्रेस ने 'लापता लेडीज' के बाद अब 'हीरामंडी' में भी बिखेरा जलवा