एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की अफवाहों के बीच एक्टर के ताऊ व अनुभवी अभिनेता रणधीर कपूर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जल्द होने वाली शादी की अफवाहें इन दिनों काफी चर्चा में हैं। ऐसी खबरें आई हैं कि, दोनों दिसंबर में शादी करने की योजना बना रहे हैं और उस दौरान कपल ने किसी भी प्रोफेशनल कमिटमेंट से खुद को मुक्त रखा है।
(ये भी पढ़ें: डिजाइनर सब्यसाची नए मंगलसूत्र कलेक्शन लॉन्चिंग के लिए मॉडल की बोल्ड तस्वीरें शेयर करने पर हुए ट्रोल)
हालांकि, इस जोड़े ने अभी तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन रणबीर के ताऊ व अनुभवी अभिनेता रणधीर कपूर ने इन अफवाहों के बारे में खुलकर बात की है। एक्टर ने कहा है कि, उन्होंने शादी के बारे में अभी कुछ नहीं सुना है। 'पिंकविला' से बात करते हुए रणधीर ने कहा, “मुझे नहीं पता, और मैंने खबर भी नहीं सुनी है। वह किसी न किसी दिन शादी तो कर ही लेगा, लेकिन मुझे इस बारे में कोई खबर नहीं है।''
दोनों की शादी की अफवाहें तब उठीं, जब रणबीर ने पिछले साल एक साक्षात्कार में कहा था कि, 'उन्होंने आलिया भट्ट से शादी कर ली होती, अगर कोविड महामारी नहीं आई होती।' दोनों करीब तीन साल से डेट कर रहे हैं। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, आलिया और रणबीर दोनों ने अपने शूटिंग शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। यही नहीं, कहा तो यहां तक जा रहा है कि, रणबीर ने अपनी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग की तारीखों को जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया है और आलिया ने अपने सभी कामों को पूरा कर लिया है और वह केवल अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का प्रमोशन करेंगी, जो जनवरी 2022 में रिलीज़ होने वाली है।
(ये भी पढ़ें: सारा अली खान की सबसे महंगी चीजें, 1 करोड़ की कार से 1.5 करोड़ के घर तक हैं इसमें शामिल)
'डेक्कन क्रॉनिकल' ने अपने सूत्र के हवाले से बताया है कि, आलिया और रणबीर दोनों ने नवंबर से लेकर जनवरी के पहले कुछ दिनों तक खुद को कुछ दिनों के लिए फ्री रखा है। पोर्टल ने बताया है कि, कपूर जल्द ही अपनी शादी की घोषणा करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि, “रणबीर ने 'एनिमल' की शूटिंग को 2022 तक बढ़ा दिया है, इसके अलावा, उन्हें 'शमशेरा' को प्रमोट करना है, जो मार्च 2022 में रिलीज़ होगी। चर्चा यह है कि, दोनों दिसंबर में शादी कर रहे हैं। यही वजह है कि, उन्होंने अपने इस महीने को खाली रखा है, जैसा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी किया था। शादी करने के लिए इटली जाने से पहले उन्होंने शादी से इनकार किया था। उम्मीद है कि, यह एक आधिकारिक घोषणा होगी, जैसा कि कपूर फैमिली के लोग आमतौर पर करते हैं।”
वहीं, कपल की शादी की अफवाहों के बीच आलिया की मां और दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में राजदान से आलिया और रणबीर की शादी की तारीख के बारे में पूछा गया, तो राजदान ने मजाक में कहा कि, उन्हें भी नहीं पता कि, शादी कब होगी और वह खुद कुछ जानकारी की प्रतीक्षा कर रही हैं। 'बॉलीवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट में राजदान के हवाले से कहा गया है, "मुझे भी नहीं पता कि, यह (शादी) कब होगी। यहां तक कि, मैं भी कुछ जानकारी का इंतजार कर रही हूं।"
(ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान के हमशक्ल जर्यान थापर: दोनों बच्चों की तुलना करने पर भड़का लोगों का गुस्सा)
रणबीर के 39वें जन्मदिन पर राजस्थान घूमने आए इस जोड़े को झील के किनारे रोमांटिक पिकनिक मनाते और सफारी राइड का आनंद लेते देखा गया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, आलिया के पास 'डार्लिंग्स', 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', और 'जी ले जरा' जैसी फिल्में हैं। दूसरी ओर, रणबीर के पास 'एनिमल' है। दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
तो आपको क्या लगता है कि, रणबीर और आलिया जल्द शादी करने वाले हैं या फिर इस बार भी ये महज एक अफवाह ही साबित होगी? हमें कमेंट में अपनी राय दें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।