हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट को रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग करते हुए देखा गया, जहां होने वाली मां अपना बेबी बंप छुपाती हुई नजर आईं। आइए दिखाते हैं वो तस्वीर।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म दे रही हैं। जून में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दिनों में भी वह शूटिंग कर रही हैं। पिछले दिनों वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग के लिए लंदन में थीं और कुछ दिनों पहले ही वह मुंबई लौटी हैं।
‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के बाद अब आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। हाल ही में, आलिया भट्ट को रणवीर के साथ मुंबई में शूटिंग करते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपना बेबी बंप छुपाती हुई नजर आईं।
होने वाली मां आलिया भट्ट कंफर्टेबल लोअर्स के साथ एक ओवरसाइज्ड सफेद कलर की ‘बालेंसियागा’ ब्रांड की शर्ट पहने नजर आईं, जिसे उन्होंने फ्लैट्स के साथ पेयर किया था। खुले बालों और नो-मेकअप लुक में भी उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो था, जो उन्हें निखार रहा था। वहीं, रणवीर सिंह ‘एडीडास’ की जैकेट के साथ कैजुअल लुक में हैंडसम लग रहे थे।
इससे पहले, आलिया भट्ट की ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आया था। वह किसी एक्शन सीन की शूटिंग कर रही थीं और इस दौरान उन्होंने अपने बेबी बंप को भी छुपाने की कोशिश की थी।
वहीं, 19 जुलाई 2022 को आलिया को अपनी आने वाली फिल्म 'डार्लिंग्स' का प्रमोशन करते हुए देखा गया था। इस दौरान होने वाली मां हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उनका बेबी बंप पैस्ले-प्रिंट मिनी ड्रेस में साफ दिखाई दे रहा था।
फिलहाल, आपको आलिया भट्ट की लेटेस्ट तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।