अल्लू अर्जुन की बेटी का क्यूट वीडियो आया सामने, डॉगी के बच्चे के साथ खेल रही अरहा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की बेटी 'अल्लू अरहा' का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Sep 10, 2020 | 16:13:42 IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फैन फॉलोइंग फेमस बॉलीवुड अभिनेताओं से भी ​कहीं ज्यादा है। इनके चाहने वाले भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। जहां फेसबुक पर अल्लू के फॅालोवर्स की संख्या एक करोड़ के पार है। वहीं, इंस्टाग्राम पर करीब 90 लाख लोग इनको फॉलो करते हैं। इनकी फैमिली से जुड़ी कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो पल भर में वायरल हो गया।

अल्लू अर्जुन को पहली बार अपनी पहली फिल्म 'गंगोत्री' (2003) में बड़े पर्दे पर देखा गया था। अपनी पहली फिल्म से ही अल्लू ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च, 2011 को अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड स्नेहा रेड्डी से शादी कर ली थी। इस जोड़े को 3 अप्रैल 2014 को एक बेटा हुआ जिसका नाम 'अल्लू अयान' है। (ये भी पढ़ें: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की पत्नी और बच्चे हैं बेहद खूबसूरत, एक्टर ने शेयर की फैमिली फोटो)  

इसके दो साल बाद 21 नवंबर 2016 को कपल दूसरी बार माता-पिता बना। इस बार अल्लू के घर एक बेटी का आगमन हुआ, जिसका नाम 'अल्लू अरहा' है। आए दिन अल्लू और स्नेहा के इन दोनों बच्चों की तस्वीरें व वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें फैंस का बहुत प्यार मिलता है। (ये भी पढ़ें: नीता अंबानी ने किया खुलासा, बताया बचपन में ईशा, आकाश और अनंत को कितनी मिलती थी पॉकेट मनी)  

ऐसा ही एक प्यारा वीडियो स्नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में 'छोटी राजकुमारी' अरहा अपनी क्यूटनेस से फैंस के दिलों को पिघला रही हैं। वीडियो में हम देख सकते हैं कि अरहा अपने डॉगी 'कज़ोकू' के साथ खेल रही हैं। इसे शेयर करते हुए स्नेहा रेड्डी ने कैप्शन में लिखा, ''कज़ोकू और अरहा! मेरी क्यूटीज।'' इस वीडियो पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

यह पहली बार नहीं है जब अरहा की क्यूटनेस के बखान के लिए हमारे पास शब्द कम पड़ रहे हैं। मिसाल के तौर पर 2 मार्च, 2020 को अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी अल्लू अरहा के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अभिनेता को अपनी बेटी के साथ एक प्यार भरी बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें उसने उसे 'bae' कहा था। इस वीडियो में पिता और बेटी का प्यार देखा जा स​कता है। वीडियो के साथ, उन्होंने लिखा था, "वह मेरी बा (Bey) #fatherdaughterlove #justforfunn #alluarha।" 

अल्लू अर्जुन ने दूसरी बार पिता बनने की खबर की घोषणा दिलचस्प और प्यारे तरीके से की थी। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, "धन्य हैं एक बच्ची के साथ! इसलिए अभी खुश हैं! एक लड़का और एक लड़की। अधिक नहीं मांग सकते। आपनी सभी इच्छाओं के लिए धन्यवाद। मैं भाग्यशाली हूं।" अभिनेता ने बेटी के नाम का अर्थ बताते हुए अपनी बेटी की पहली तस्वीर साझा की थी। उन्होंने लिखा था, "हमारे नए आगमन के दूत अल्लू अरहा। हिंदू अर्थ: भगवान शिव। इस्लामिक अर्थ: शांत और निर्मल।"अर" जुन और स्ने "हा" अरहा, #AlluArha।" (ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के बच्चों के बचपन की ये हैं अनदेखी तस्वीरें, ईशा को पहचान पाना बेहद मुश्किल)

22 सितंबर, 2019 को 'बेटी दिवस' के अवसर पर, अल्लू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी के साथ एक मज़ेदार वीडियो साझा किया था, जिसमें डैडी-बेटी के बीच की बॉन्डिंग दिखाई दी थी। वीडियो के साथ, उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा था, "बेटियां दुनिया की सबसे प्यारी चीज हैं। दुनिया की सभी बेटियों को डॉटर्स डे की शुभकामनाएं। सोचा कि मैं एक मजेदार वीडियो शेयर करूँ जो मैंने अपनी बेटी के साथ शूट किया था। #happydaughtersday।"

तो क्या आपको अरहा और कज़ोकू का मनमोहक वीडियो पसंद आया? हमें जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Shoaib-Dipika Kakar से Disha-Rahul Vaidya तक: जानें स्टार किड्स के नाम और उनके अर्थ के बारे में

Sridevi की चेन्नई वाली पहली हवेली है बेहद आलीशान, जो अब 'Airbnb' द्वारा किराए पर है उपलब्ध

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात