अनुष्का शर्मा ने 1 लाख रुपए से भी अधिक का बैग किया फ्लॉन्ट, पति विराट संग लंच डेट की फोटो आई सामने

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट संग लंदन में लंच डेट पर गईं, जिसकी ए​क तस्वीर सामने आई है। इसमें वह एक हैंडबैग लिए दिख रही हैं, जिसकी कीमत एक लाख से भी ज्यादा है। आइए देखें वो फोटो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Aug 19, 2021 | 12:07:38 IST

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को शोबिज की दुनिया में क्या है, जो खास बनाता है? क्या यह उनकी स्क्रीन पर आकर्षक उपस्थिति है? या उनका ऑफ-स्क्रीन व्यवहार? या फिर सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता? खैर! ऐसा लगता है कि, यही वो तीन वजह हैं, जो अनुष्का को अब तक के सबसे चर्चित सितारों में से एक बनाते हैं। अगर अनुष्का के फैशन सेंस की बात करें तो, एक्ट्रेस निश्चित रूप से सबसे अच्छे कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में सबसे ऊपर ही नजर आएंगी।

पिछले कुछ समय से पर्दे से दूर रहने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, इन दिनों अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं। विराट और अनुष्का समय-समय पर यहां से अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिस पर 'विरुष्का' के फैंस जमकर अपना प्यार बरसाते हैं। हालांकि, इस बार अनुष्का शर्मा का शानदार बैग चर्चा में आ गया है।

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

हुआ यूं कि, अनुष्का 18 अगस्त 2021 को अपने पति विराट के साथ लंच डेट पर गईं। लंच के बाद दोनों ने रेस्टोरेंट के शेफ के साथ पोज दिए। और ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। इस तस्वीर में अनुष्का डाउन क्रॉप स्वेटर के साथ नीले डेनिम जींस और सफेद जूता पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्फर्टेबल और कैज़ुअल रखा है और इस दौरान तीनों ने मॉस्क लगा रखा है। फोटो में विराट को सैल्मन गुलाबी टी-शर्ट और ग्रे जॉगर्स में देखा जा सकता है। इसके साथ ही क्रिकेटर ने सफेद फुटवियर भी पहना हुआ है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि, विराट और अनुष्का ने होटल के शेफ के साथ एक आकर्षक तस्वीर खिंचवाई, लेकिन फोटो में दिख रहा अनुष्का का हैंडबैग लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। लग्जरी ब्रांड 'प्रादा' का यह बैग नायलॉन और लेदर में उपलब्ध है। थोड़ा रिसर्च करने पर पता चला कि, नायलॉन बैग की कीमत लगभग 1,03,235 रुपये है। यह लेदर वाले की तुलना में थोड़ा अधिक महंगा है। एक लाख से ऊपर का ये बैग, निश्चित रूप से अनुष्का की शख्सियत को और भी खास बना रहा है।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के कीमती हैंडबैग: 2 से 3 लाख के ब्रांडेड बैग लेकर चलती हैं एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट)

अनुष्का ऐसे ही कई बार अपने आउटफिट और हैंडबैग को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि, एक्ट्रेस को सिर्फ महंगे आइटम्स ​ही पसंद हैं। कुछ दिनों पहले, अनुष्का शर्मा की हसबैंड विराट कोहली और बैट्समैन सचिन बेबी के साथ पोज देते हुए एक फोटो सामने आई थी। इसमें अनुष्का मस्टर्ड येलो क्रॉप शर्ट और हाई वेस्ट जींस में दिखाई दे रही थीं। इस क्रॉप शर्ट की कीमत मात्र 1990 रुपए है। 

खैर, अनुष्का शर्मा का ये बैग आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'