अर्जुन कपूर और अर्पिता खान के ब्रेकअप के बाद एक्टर का हो गया था ये हाल, खुद बताई हकीकत

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले कुछ समय से मलाइका अरोडा (Malaika Arora) से रिलेशनशिप को लकर चर्चा में हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अर्जुन इसके पहले अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं? नहीं! तो आइए हम आपको बताते हैं...

By Shivakant Shukla Last Updated: Jun 25, 2020 | 22:36:45 IST

बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे वो अपनी फिल्मों को लेकर हों या फिर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से। सितारों की रिलेशनशिप को लेकर तो कुछ ज्यादा ही बातें की जाती हैं। कभी नए रिश्ते की बात, तो कभी किसी रिश्ते के टूटने की खबर मीडिया में छाई ही रहती हैं। ऐसा ही कुछ हाल है बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का। पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर अपनी रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। पहले जहां अर्जुन कपूर, सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं, अब वह सलमान की पूर्व भाभी मलाइका अरोडा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं। इन सबके बीच क्या आपको पता है कि अर्जुन कपूर और अर्पिता खान का रिश्ता क्यों टूटा था? नहीं! तो आइए हम आपको बताते हैं... 

दरअसल, 2012 में डेब्यू करने से पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। अर्जुन और अर्पिता का रिश्ता काफी सीरियस था और अर्पिता खान के साथ अर्जुन कपूर ने पूरे दो साल रिश्ता निभाया। इस रिश्ते को अर्जुन अपना पहला प्यार कहते हैं। अर्जुन ने अर्पिता को डेट करना तब शुरू किया जब वो 18 साल के थे और उनका वजन 140 किलो के लगभग था। अर्जुन कपूर का ब्रेकअप जैसे ही हुआ उसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और लाइफस्टाइल बदली। इसके बाद वो बॉलीवुड के स्टार बन गए। (ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से शादी करने को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- घरवाले बना रहे हैं दबाव)  

अर्जुन कपूर ने बताया था ब्रेकअप की हकीकत

बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अर्पिता खान से अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए कहा था, 'वो मेरी एकलौती सीरियस रिलेशनशिप थी। हमने एक दूसरे के साथ डेटिंग तब शुरू की जब मैं 18 साल का था। ये सलमान खान और कैटरीना कैफ, सुष्मिता सेन की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' की शूटिंग के दौरान था। मैं सलमान भाई से बहुत जुड़ा हुआ था। तभी हमारा रिश्ता शुरू हुआ। मैं डरा हुआ था तो मैंने उन्हें और पूरे परिवार को जाकर सब बता दिया। मैं चाहता था कि उन्हें पहले पता चले। वो बहुत अच्छे से पेश आ रहे थे। सलमान भाई को थोड़ा शॉक लगा था, लेकिन वो लोगों का और उनके रिश्तों का आदर करते हैं। इतना ही नहीं वो हमेशा मेरी ही साइड लेते थे।' इस इंटरव्यू में अर्जुन ने अपने और सलमान खान की बॉन्डिंग शेयरिंग के बारे में भी बताया था। (ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने खुलेआम किया अर्जुन कपूर से अपने प्यार का इजहार, शेयर की किस करते हुए फोटो)  

ब्रेकअप के बाद ऐसे हो गया था अर्जुन का हाल

अर्जुन ने इस इंटरव्यू में ब्रेकअप के बाद अपना हाल बताते हुए कहा, 'मैं 140 किलो का था जब निखिल अडवाणी की सलाम-ए-इश्क में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा था। इसके अलावा, मेरे पास एक गर्लफ्रेंड भी थी। मुझे लगा कि मेरी जिंदगी सही डायरेक्शन पर जा रही है। 22 साल की उम्र तक तो मैं एक फिल्म भी डायरेक्ट कर लूंगा। सब सही चल रहा था कि अचानक एक दिन अर्पिता ने मुझसे ब्रेकअप कर लिया। मैं एकदम कन्फ्यूज था कि आगे क्या होगा और फ्यूचर ने मेरे लिए क्या रखा है। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी मैं सलमान खान से मिलता था और वो मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे। हालांकि, धीरे-धीरे सबकुछ सही हो गया।' (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शेयर की सोते हुए फोटो, अर्जुन कपूर ने खुलेआम उड़ाया मजाक)  

बता दें कि, 18 नवंबर 2014 को अर्पिता आयुष शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधी। आयुष-अर्पिता को एक बेटा आहिल और बेटी आयत है। वहीं, इस समय अर्जुन कपूर अब मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते में खुश हैं। अर्जुन और मलाइका सरेआम अपने रिलेशनशिप की बात स्वीकार कर चुके हैं। इस जोड़े को छुट्टियां मनाते हुए, साथ में कई बॉलीवुड इवेंट्स देखा जाता है। दोनों लोग रोमांटिक फोटो भी शेयर करते रहते हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर भी जिस तरह से बातें होती हैं उस तरह से तो ये कहा जा सकता है कि जल्द ही दोनों लोग शादी कर सकते हैं। फिलहाल, फैंस के साथ-साथ हमें भी दोनों की शादी का इंतजार है। अब देखना होगा कि आखिर कब दोनों सात फेरे लेकर एक दूसरे के बनेंगे? 

तो आपको अर्जुन कपूर और अर्पिता खान की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना