अर्जुन कपूर ने GF मलाइका अरोड़ा संग शेयर की प्यारी फोटो, बताया- 'उन्हें कैसे खुश करती हैं एक्ट्रेस'

एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Nov 7, 2021 | 17:07:38 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। वह एक ऐसे कपल हैं, जिनके लिए उनका रिश्ता काफी अहमियत रखता है। हाल ही में, अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ एक तस्वीर साझा की और खुलासा किया कि, वह कैसे उनके चुटकुलों पर हंसती हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले ये जान लीजिए कि, जब से मलाइका और अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप में होने की बात कही है, तब से उन्हें नेटिज़न्स द्वारा अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। उन्हें उनके बीच उम्र के बड़े अंतर के लिए ट्रोल किया जाता है, लेकिन दोनों ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बजाय, उन्होंने बार-बार साबित किया है कि, उनके रिश्ते में उम्र सिर्फ एक संख्या है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

(ये भी पढ़ें: राजकुमार राव और पत्रलेखा राजस्थान में रचाएंगे शादी, जोरों पर चल रही तैयारी: रिपोर्ट)

अब आइए आपको दिखाते हैं अर्जुन का लेटेस्ट पोस्ट। 7 नवंबर 2021 को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। यह फोटो अनिल कपूर के फार्महाउस पर आयोजित दिवाली पार्टी की है। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते ही कपल को हंसते हुए देखा गया। तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एथनिक वियर में नजर आ रहे हैं।

इसे शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, "जब वह मेरे बेकार मजाक पर हसती हैं, तो वह मुझे खुश कर देती हैं।" अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने कमेंट करते हुए रेड हार्ट की इमोजी बनाई है।

(ये भी पढ़ें: क्या उमर रियाज 'बिग बॉस' की पूर्व कंटेस्टेंट सबा खान को कर रहे हैं डेट? रिपोर्ट में हुआ खुलासा)

अगर आप नहीं जानते, तो आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता अरबाज खान के साथ साल 1998 में शादी की थी। उनसे उन्हें एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है। शादी के 19 साल बाद मलाइका अरोड़ा ने पति अरबाज खान संग तलाक ले लिया था। तलाक के एक साल बाद मलाइका को अर्जुन के रूप में अपना प्यार मिला था। दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को किसी से नहीं छिपाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि, अर्जुन, मलाइका से 12 साल छोटे हैं। इसके बावजूद, दोनों के बीच अटूट प्यार देखने को मिलता है।

23 अक्टूबर 2021 को मलाइका अरोड़ा अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर अर्जुन खपूर ने अपनी लेडीलव मलाइका के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर उनके डिनर डेट की है, जिसमें मलाइका अपने एक हाथ में वाइन से भरा ग्लास पकड़ी हैं और दूसरा हाथ उन्होंने अपने लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन के कंधे पर रखा है। वहीं, मलाइका, अर्जुन के गाल पर किस करती भी दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ अर्जुन कपूर ने अपनी लेडीलव को स्पेशल फील कराने के लिए एक प्यार भरा कैप्शन भी दिया था। उन्होंने लिखा था, “आज और हर दिन, मैं बस आपकी मुस्कराहट चाहता हूं। इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं।” 

(ये भी पढ़ें: 'इश्कबाज' फेम लीनेश मट्टू और शिवानी झा एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट, शादी के सवाल पर दिया ये जवाब)

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर पिछले दिनों एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम नजर आए थे। अब अर्जुन कपूर जल्द ही जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ 'एक विलन रिटर्न्स' में नजर आएंगे। वहीं, मलाइका अब रियलिटी शो में जज की भूमिका में दिखाई देती हैं। 

तो अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई ये फोटो ​आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार