राजकुमार राव और पत्रलेखा राजस्थान में रचाएंगे शादी, जोरों पर चल रही तैयारी: रिपोर्ट

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल राजुकमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की शादी से जुड़ी कुछ डीटेल सामने आई है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राजकुमार राव और पत्रलेखा राजस्थान में रचाएंगे शादी, जोरों पर चल रही तैयारी: रिपोर्ट

ऐसा लग रहा है कि, बॉलीवुड में शादियों का सीजन आ गया है। अफवाहें हैं कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिसंबर में शादी के बंधन बंधने जा रहे हैं। अंकिता लोखंडे भी नवंबर महीने में बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी कर रही हैं। इसके अलावा, हाल ही में यह भी बताया गया था कि, एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और उनकी एक्ट्रेस-गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) भी इसी महीने शादी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों 10, 11 और 12 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में, इस कपल की शादी से जुड़ा कुछ अपडेट सामने आया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Patralekha and Rajkummar Rao

दरअसल, 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज और पत्रलेखा राजस्थान में शादी करने के लिए तैयार हैं। पोर्टल के एक सूत्र ने बताया कि, “वे जयपुर में एक पारंपरिक समारोह में शादी कर रहे हैं। आमंत्रण दिए जा रहे हैं और तैयारी जोरों पर चल रही है। केवल उनके करीबी और प्रिय ही शादी में शामिल होंगे।” 

Rajkummar rao and Patralekha

(ये भी पढ़ें: अनिल कपूर दोनों बेटियों सोनम और रिया की शादी के बाद हो गए हैं अकेले, याद में शेयर किया भावुक नोट)

20 फरवरी 2021 को राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के 31वें बर्थडे पर अपने इंस्टा हैंडल पर एक्ट्रेस की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था। इस फोटो में अपने दोनों गालों पर हाथ रखे हुए एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, ''हैप्पी बर्थडे माय लव @patralekhaa। आप अब तक की सबसे खूबसूरत और दयालु लड़की हैं। सबसे अच्छी बेटी, सबसे अच्छी साथी, सबसे अच्छी बहन और सबसे अच्छी दोस्त, आप मुझे हर रोज प्रेरित करती हैं। मेरी ताकत बनने के लिए धन्यवाद। भगवान आपको हमेशा के लिए आशीर्वाद दें और आपको दुनिया में सभी खुशी और सफलता मिले क्योंकि, आप उसे डिजर्व करती हैं। मेरे मुस्कुराने की वजह तुम हो।'' 

patralekha

राज और पत्रलेखा ने हंसल मेहता के 2014 के नाटक 'सिटी लाइट्स' और एकता कपूर की वेब सीरीज 'बोस: डेड/अलाइव' में एक साथ काम किया है। दोनों एक-दूसरे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी 2014 में 'सिटी लाइट्स' के दौरान शुरू हुई थी। पहली ही मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे, और फिर प्यार हो गया। दिलचस्प बात ये है कि, दोनों ने कभी अपना रिलेशनशिप छिपाया नहीं है। दोनों अक्सर साथ हॉलीडे पर जाते रहते हैं। अब जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

rajkumar rao

(ये भी पढ़ें: इस राजशाही किले में होगी कैटरीना-विक्की कौशल की शादी, करीब 5 लाख रुपए है एक रात का किराया)

बीते दिनों, राजकुमार राव अपनी फिल्म 'हम दो हमारे दो' के प्रमोशन के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आए थे। यहां एक्टर ने अपनी और पत्रलेखा की पहली मुलाकात के बारे में बताया था। राजकुमार राव ने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से मिलने के बारे में बात करते हुए कहा था कि, पहली मुलाकात में पत्रलेखा ने सोचा था कि, वह फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में उनके कैरेक्टर की तरह 'नीच आदमी' हैं, शायद इसीलिए उन्होंने उनसे बात नहीं की। हालांकि, इसके बाद हुई मुलाकात के बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

RajKummar Rao and Patralekha

(ये भी पढ़ें: क्या उमर रियाज 'बिग बॉस' की पूर्व कंटेस्टेंट सबा खान को कर रहे हैं डेट? रिपोर्ट में हुआ खुलासा)

फिलहाल, हम भी राजकुमार और पत्रलेखा की शादी का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको इस कपल की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.