भारती सिंह क्यों चाहती हैं उनका बेटा बड़ा होकर 'मैकडॉनल्ड्स' में काम करे? बताई वजह

हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बेटे 'गोला' के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Aug 3, 2022 | 15:57:25 IST

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों अपने बेटे लक्ष्य यानी गोला की परवरिश में व्यस्त हैं। अपने बेटे को संभालने के साथ-साथ वह अपने काम पर भी बखूबी ध्यान दे रही हैं। अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को कॉमेडियन काफी अच्छे से संभाल रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने बेटे के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं।

इससे पहले ये जान लीजिए कि, भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में कॉमेडियन हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की थी। 3 अप्रैल 2022 को दोनों ने अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। इसके बाद से दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे के साथ अफेयर के बीच आदित्य रॉय कपूर बोले- 'मैं शादी में यकीन करता हूं')

अब भारती ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ इंस्टा लाइव पर अपने बेटे लक्ष्य के बारे में बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि, वह चाहती हैं कि, उनका बेटा जब 16 या 18 साल का हो जाए, तो वह उनसे खर्चा न मांगे और खुद ही पैसा कमाए।

बता दें कि, नेहा धूपिया ने कुछ समय पहले ही एक कम्युनिटी ग्रुप शुरू किया था, जिसका नाम 'Freedom To Feed' है। इस दौरान भारती ने बताया कि, डिलीवरी के बाद वह सबकुछ मैनेज कर रही हैं। बकौल भारती, 'मैं और हर्ष बिजी हो गए हैं। हम सोच-समझकर लिमिटेड काम ले रहे हैं, जिससे हम उसे समय दे पाएं। काम बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर हमें उसे अपनी तरह ढालना है, तो काम बहुत जरूरी है। मेरा मानना ये है कि, हम कुछ साल तक ही उसे फाइनेंशियल हेल्प करेंगे। बाद में ये उसे ही करना होगा। जैसे विदेश में होता है कि, बच्चे जॉब भी करते हैं और साथ में पढ़ाई भी करते हैं। 16 या 18 साल की उम्र के बाद आप मां-बाप से खर्चा नहीं मांगो, आप खुद करो।''

(ये भी पढ़ें- BF आदिल की फैमिली से मिलीं राखी सावंत, बोलीं- 'जो मैंने सोचा था, वो बिल्कुल नहीं हुआ')

आगे भारती ने कहा, 'क्या हो गया अगर वो भारती सिंह का बेटा है। मैं चाहती हूं वो पढ़े और मैकडॉनल्ड्स में काम भी करे।' भारती ने कहा, 'मुझे खुशी होगी कि, मेरे बच्चे पार्ट टाइम ये काम कर रहे हैं। आजकल मुंबई में सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है। घर आप जितने लोग हो, उन्हें काम करना चाहिए, तभी घर चलेगा।'

(ये भी पढ़ें- भाभी आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी में वर्क पर करीना बोलीं- 'सीमाओं को तोड़ना व्यक्ति पर निर्भर है')

भारती कहती हैं कि, वह गोला के आने से काफी खुश हैं और उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। अब वह चाहती हैं कि, उनका दूसरा बेबी हो, लेकिन वह चाहती हैं कि, अब उन्हें बेटी हो। फिलहाल, भारती के इन खुलासों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'