हाल ही में, अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी 11 महीने की बेटी देवी की एक खूबसूरत झलक पोस्ट की है, जो अपने पिता करण सिंह ग्रोवर के सीने पर शांति से सो रही थी। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अपनी बेटी देवी के साथ मदरहुड जर्नी के हर पल का आनंद लेने में व्यस्त हैं। बिपाशा का इंस्टाग्राम फीड देवी और उनकी क्यूट हरकतों की मनमोहक झलकियों से भरा हुआ है। हाल ही में, बिपाशा ने बताया कि कैसे उनकी बेटी देवी ने अपने पिता करण सिंह ग्रोवर के सीने को अपना 'बिस्तर' बना लिया है।
19 अक्टूबर 2023 को बिपाशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी देवी का एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया। खूबसूरत बेटी देवी जल्द ही एक साल की होने वाली हैं और जैसे-जैसे वह बड़ी हो रही हैं, उनकी क्यूटनेस भी बढ़ती जा रही है। देवी अपने पिता करण सिंह ग्रोवर के सीने पर आराम से सोती नजर आईं। तस्वीर के ऊपर बिपाशा ने लिखा, "देवी का बिस्तर हैं पापा।"
जब बिपाशा की बेटी देवी 11 महीने की हुई थीं, तो अभिनेत्री ने अपनी बेटी की एक प्यारी झलक साझा की थी। फोटो में बिपाशा अपनी बच्ची के फेवरेट एक्सप्रेशन कापी करती नजर आईं। मां-बेटी की जोड़ी को अपने सिर पर हाथ रखे हुए देखा गया और वे बहुत प्यारी लग रही थीं। इसके साथ बिपाशा ने लिखा था, "ओह माय गॉड!!! इन दिनों देवी की पसंदीदा एक्सप्रेशन.. अपने पापा से सीखी है। हमारी देवी आज 11 महीने की हो गई है। समय बहुत तेजी से बीत रहा है! और वह बड़ी हो रही है।"
Bipasha की बेटी Devi हैं 'सोशल बटरफ्लाई', एक्ट्रेस ने बताया था- 'वह पैप्स को फेस दिखाने के लिए लड़ती है', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
नेहा धूपिया से बातचीत के दौरान बिपाशा ने देवी को जन्म देने के बाद पहले चालीस दिनों के अपने सफर के बारे में बताया था, जब उन्हें उनके दिल में दो छेद के बारे में पता चला था। उन्होंने खुलासा किया था कि देवी के जन्म के पहले चालीस दिनों तक उन्हें नींद नहीं आती थी। 15 दिनों तक वह बिल्कुल अकेली थीं, क्योंकि उनके पति करण सिंह ग्रोवर एक फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर थे। बिपाशा ने यह भी खुलासा किया था कि उन्होंने अपने परिवार को भी बेबी से मिलने नहीं दिया था।
उनके शब्दों में, "पहले 40 दिन और 40 रातें, मैं एक पल के लिए भी नहीं सोई। मुझे इसे मैनेज करने, इसे स्वीकार करने, यह समझने में 40 दिन लग गए कि बेबी को जन्म देने के बाद क्या हो रहा है। उनमें से 15 दिन करण मेरे पास नहीं थे, क्योंकि उनके पास एक फिल्म थी, जिसे उन्होंने करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। मैं अकेली थी, मैंने अपने परिवार को नहीं बताया था। उसे सर्दी और खांसी वाले किसी भी व्यक्ति से मिलने की इजाजत नहीं थी, मेरे पूरे परिवार में वायरल हो गया था उस समय। मैंने किसी को भी देवी से मिलने नहीं दिया। हर कोई सोचता था कि मैं अजीब क्यों हो गई हूं, लेकिन मैं अपनी बेटी के बारे में बहुत प्रोटेक्टिव थी।"
Bipasha Basu ने 'डॉटर्स डे' पर बेटी Devi का अनसीन वीडियो किया था शेयर, कस्टमाइज्ड पालने की दिखी थी झलक, देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आप देवी के नए बिस्तर के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।