Janhvi Kapoor ने BF Shikhar Pahariya संग तिरुपति मंदिर में शादी करने की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं। 

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Janhvi Kapoor ने BF Shikhar Pahariya संग तिरुपति मंदिर में शादी करने की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

जब से बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने तिरुपति मंदिर में शादी करने की इच्छा व्यक्त की है, तब से वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

जान्हवी कपूर ने अपनी वेडिंग रूमर्स पर दी प्रतिक्रिया

दरअसल, हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी पेज ने शेयर किया कि जान्हवी, शिखर के साथ तिरुपति मंदिर में गोल्डन साड़ी पहनकर शादी करेंगी। हालांकि, अभिनेत्री ने एक छोटे लेकिन मजेदार जवाब के साथ अफवाहों को तुरंत बंद कर दिया। पैपराजी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जान्हवी ने कमेंट किया, "कुछ भी।" इसके बाद कई फैंस ने जान्हवी के कमेंट के नीचे हंसते हुए चेहरे वाले इमोजी के साथ इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

janhvi

जब जान्हवी कपूर ने की शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते की पुष्टि 

बता दें कि जान्हवी कपूर ने हाल ही में शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। अभिनेत्री अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग में एक कस्टमाइज़्ड नेकलेस पहनकर शामिल हुई थीं, जिस पर उनके बॉयफ्रेंड का निकनेम 'शिखू' लिखा हुआ था।

jahvi

इस साल की शुरुआत में 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड के दौरान जान्हवी ने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया उर्फ 'शिखू' का जिक्र अपनी स्पीड-डायल लिस्ट में तीन लोगों में से एक के रूप में किया था। होस्ट करण जौहर ने जान्हवी से पूछा था कि "अपनी स्पीड-डायल लिस्ट में तीन लोगों के नाम बताओ।" इस पर जान्हवी ने तुरंत जवाब दिया था, "पापा, खुशु और शिखू।" हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्हें एहसास हुआ था कि उन्होंने शिखर का नाम लेकर गलती की।

Janhvi Kapoor की नेट वर्थ है 82 करोड़, प्रति फिल्म लेती हैं 5 करोड़ रुपए, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब बोनी कपूर ने जान्हवी और शिखर के रिश्ते पर की थी बात

जान्हवी कपूर बॉयफ्रेंड शिखर के लिए अपने प्यार को व्यक्त करने से कभी नहीं कतराती हैं। हाल ही में, उनके पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी पुष्टि की थी कि अभिनेत्री शिखर के साथ रोमांटिक रिश्ते में हैं। बोनी ने 'जूम' के साथ बातचीत में बताया था, ''मैं उनसे (शिखर) प्यार करता हूं और वास्तव में, कुछ साल पहले जान्हवी उनसे नहीं मिल रही थीं, लेकिन मैं उस समय भी उनके साथ दोस्ताना था। मुझे यकीन था कि वह कभी भी एक्स नहीं हो सकता। वह आसपास रहेगा। चाहे वह मेरे लिए हो, चाहे वह जान्हवी के लिए हो, चाहे वह अर्जुन के लिए हो, वह सभी के प्रति मित्रतापूर्ण होता है। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे सेट अप में उनके जैसा कोई व्यक्ति पाकर हम भाग्यशाली हैं।''

janhvi

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

शिखर पहाड़िया राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शिखर और जान्हवी पहले एक गंभीर रिश्ते में थे, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, पिछले साल दोनों के बीच सुलह हो गई, तब से उन्हें अक्सर साथ देखा जाता है। शिखर ने कई मौकों पर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई हैं।

shikhar

Janhvi Kapoor ने बर्थडे पर BF Shikhar और Orry संग 'तिरुपति' का किया दौरा, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, जान्हवी के जवाब से ये तो साफ है कि वह अभी शादी नहीं करने वाली हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.