Khushi Kapoor का बर्थडे: Orry ने Janhvi-Shikhar और वेदांग के साथ अपनी लंच डेट की झलकियां कीं शेयर

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी ने खुशी कपूर के कोजी बर्थडे लंच डेट की कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Khushi Kapoor का बर्थडे: Orry ने Janhvi-Shikhar और वेदांग के साथ अपनी लंच डेट की झलकियां कीं शेयर

खुशी कपूर (Khushi Kapoor) बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। वह अपनी डिवाइन ब्यूटी और यूनिक फैशन सेंस से लाखों दिलों पर राज करती हैं। बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उन्होंने पहले ही एक बड़ा फैनबेस तैयार कर लिया है।

हालांकि, खुशी जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। खुशी ने 5 नवंबर 2023 को अपना 23वां बर्थडे काफी सिंपल तरीके से अपने करीबी लोगों के साथ मनाया। अब ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी ने अपने और अन्य लोगों के साथ उनके कोजी बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कीं।

khushi kapoor

खुशी कपूर अपने बर्थडे पर बहन जान्हवी और करीबी दोस्तों संग निकलीं लंच डेट पर

जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के BFF ओरहान अवात्रामणि उर्फ ​​ओरी ने अपने इंस्टा हैंडल पर मुंबई के एक फेमस रेस्तरां में उनके सिंपल बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं। छोटी क्लिप में खुशी को एक बड़ा चोको-लावा केक काटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में हम खुशी कपूर की बहन जान्हवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को देख सकते हैं। लंच डेट पर ख़ुशी की अपकमिंग फिल्म 'द आर्चीज' के सह-कलाकार वेदांग रैना भी मौजूद थे। क्लिप साझा करते हुए ओरी ने लिखा, "!!! लंच के समय!!! जन्मदिन का जश्न जारी है!!"

khushi kapoor

khushi kapoor

खैर, इस कोजी लंच डेट की सटीक डेट निर्धारित नहीं की जा सकती है, क्योंकि पहले हमें जान्हवी और ख़ुशी की इसी ड्रेस में और एक ही जगह पर झलक मिली है। हालांकि, ओरहान अवात्रामणि ने ख़ुशी कपूर के कोजी बर्थडे लंच से एक ग्रुप फोटो भी शेयर की, जिसमें हम उन्हें वेदांग रैना, बर्थडे गर्ल, जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ पोज़ देते हुए देख सकते हैं।

khushi kapoor

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

उनके आउटफिट की बात करें, तो खुशी को मिनी व्हाइट ड्रेस में देखा जा सकता है, जबकि जान्हवी रेड कलर के गाउन में सजी-धजी नजर आ रही हैं। जहां ओरी को जींस के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है, वहीं शिखर पहाड़िया ने ब्राउन कलर की शर्ट चुनी थी, जिसे उन्होंने ब्लू जींस के साथ जोड़ा था। वेदांग रैना के आउटफिट की बात करें, तो उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनना चुना था। फोटो शेयर करते हुए ओरी ने बताया कि कैसे वे सभी चर्चा कर रहे हैं कि उनकी जिंदगी कैसे बदलेगी, क्योंकि वे 25 साल के होने की कगार पर हैं।

khushi kapoor

जब ख़ुशी कपूर के बर्थडे की कई झलकियां सोशल मीडिया पर आईं सामने

खुशी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की अन्य झलकियों में हमने पहले देखा कि कैसे वह दिल खोलकर आनंद ले रही थीं। झलकियों में वह व्हाइट मिनी ड्रेस में परी की तरह दिख रही थीं। एक तस्वीर में हम ख़ुशी को तितलियों और फ्लोरल पीस वाले टू-टियर बर्थडे केक को काटते हुए देख सकते हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में उनके पापा बोनी कपूर उन्हें अपने हाथों से केक खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अन्य मेहमानों के अलावा, पार्टी में ख़ुशी और जान्हवी के सौतेले भाई और बहन अर्जुन व अंशुला की उपस्थिति ने सबका दिल जीत लिया।

khushi kapoor

khushi kapoor

khushi kapoor

khushi kapoor

khushi kapoor

खुशी कपूर के खूबसूरत लहंगे: पिंक से लेकर येलो कलर तक के आउटफिट्स में स्टारकिड ने ढाया कहर। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अर्जुन और अंशुला कपूर ने खुशी कपूर को बर्थडे विश करने के लिए शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

खुशी कपूर को उनके बर्थडे पर शुभकामना देने के लिए जहां अर्जुन ने अपनी सौतेली बहन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि यह उनके पिता के पसंदीदा बच्चे का जन्मदिन है। वहीं दूसरी ओर अंशुला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्लिप साझा की थी और बर्थडे गर्ल पर अपना प्यार बरसाया था।

khushi kapoor

khushi kapoor

जब Khushi Kapoor ने पहनी 2.29 लाख की शीयर आइस ब्लू प्री-ड्रेप्ड साड़ी, देसी लुक में दिखीं बेहद हॉट। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, जिस तरह से ख़ुशी ने अपना खास दिन मनाया, वह हमें बहुत पसंद आया। तो आपको ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.