Janhvi Kapoor शीयर साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, रूमर्ड BF Shikhar ने कहा- 'हाय मेरी लड्डू'

हाल ही में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर शीयर साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। हालांकि, उनके पोस्ट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की रोमांटिक टिप्पणी ने हमारा ध्यान खींचा। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Janhvi Kapoor शीयर साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, रूमर्ड BF Shikhar ने कहा- 'हाय मेरी लड्डू'

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्टार किड्स में से एक हैं। वह अपनी डिवाइन ब्यूटी, एक्टिंग​​ स्किल और यूनिक फैशन सेंस के कारण अपने फैंस का दिल जीतने का मौका कभी नहीं छोड़तीं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

हालांकि, जान्हवी अक्सर शिखर पहाड़िया के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले उनकी शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर खूब उड़ी थीं। इस बीच, एक बार फिर जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर एक रोमांटिक कमेंट के साथ सुर्खियां बटोरीं और यह वाकई बहुत प्यारा है।

शीयर साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं जान्हवी कपूर

अपने इंस्टा हैंडल पर जान्हवी कपूर ने अपनी तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जो आंखों को सुकून देने वाली थीं। तस्वीरों में जान्हवी को रेड-पिंक कलर की साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है, जिसके चारों ओर स्टोन वर्क किया गया था। जान्हवी ने अपनी साड़ी को स्टोन-स्टडेड व हैवी एम्बेलिश्ड हॉल्टर-नेक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ जोड़ा था और वह हर तरह से खूबसूरत लग रही थीं।

janhavi

janhavi

शीन मेकअप के साथ (जिसमें डेवी बेस, आईलाइनर के क्लासी स्ट्रोक्स, न्यूड लिपस्टिक, ब्लश चीक्स और स्लीक पोनीटेल में बंधे बाल शामिल थे) जान्हवी ने अपने लुक में चार-चांद लगा दिए थे। स्टड इयररिंग्स और कई सारी अंगूठियों ने उनके पूरे लुक को कंप्लीट किया था। बता दें कि 23 दिसंबर 2023 को जान्हवी कपूर ने 'उमंग 2023' इवेंट की शोभा बढ़ाई थी, जिसके लिए वह ट्रेडिशनल आउटफिट में तैयार हुई थीं।

janhavi

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड पहाड़िया एक्ट्रेस की सुंदरता से हुए प्रभावित

जैसे ही जान्हवी कपूर ने तस्वीरें शेयर कीं, उनके फैंस दिवा के लुक से काफी प्रभावित हुए। हालांकि, यह जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का उनकी पोस्ट पर किया गया कमेंट था, जिसने हमारे दिलों को खुश कर दिया। अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिखर ने लिखा, “हाय मेरी लड्डू।”

shikhar

जब Janhvi Kapoor ने रूमर्ड BF Shikhar Pahariya संग अंबानी के गणपति विसर्जन में जमकर किया था डांस। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने साथ में किए महाकालेश्वर के दर्शन

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को अक्सर साथ में देखा जाता है। कुछ दिन पहले, जान्हवी कपूर और शिखर को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में स्पॉट किया गया था। वायरल हुई झलकियों में ऑरेंज एंड गोल्डन बॉर्डर वाली मैजेंटा कलर की साड़ी पहने जान्हवी बहुत सुंदर लग रही थीं। वहीं शिखर ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। जैसे ही तस्वीरें वायरल हुई थीं, नेटिजंस कमेंट सेक्शन में पहुंचकर अनुमान लगाने लगे थे कि क्या बी-टाउन की अगली शादी इन दोनों की होगी।

janhvi

जब जान्हवी कपूर की बड़ी डायमंड रिंग ने शिखर पहाड़िया संग उनकी सगाई की अफवाहों को दी हवा

अगस्त 2023 में जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में देखा गया था। हालांकि, यह उनकी बड़ी डायमंड रिंग थी जिसने सबका ध्यान खींचा था। अंगूठी देखने के बाद नेटिजंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि क्या जान्हवी ने शिखर से सगाई कर ली है। हालांकि, बाद में 'बॉलीवुड बबल' की एक रिपोर्ट ने ऐसी सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था। एक सूत्र ने न्यूज पोर्टल को बताया था कि जान्हवी की बड़ी हीरे की अंगूठी उनकी मां श्रीदेवी की थी।

janhvi

'पिंकविला' की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया था कि जान्हवी दरअसल एक खास मौके पर मंदिर गई थीं। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया था कि हर साल श्रीदेवी की जयंती पर जान्हवी तिरुमाला मंदिर जाती हैं, लेकिन इस साल वह अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट के कारण नहीं जा सकी थीं। ऐसे में वह अपनी शूटिंग से लौटने के बाद सीधे मंदिर गई थीं।

janhvi

जब Janhvi Kapoor ने BFF Orry संग 'पिंगा' गाने पर किया डांस, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को हुई जलन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, जान्हवी की पोस्ट पर शिखर के रोमांटिक कमेंट के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.