21 सितंबर 2023 को अंबानी फैमिली ने विसर्जन के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। गणपति उत्सव की तरह ही उनके विसर्जन में भी बी-टाउन के कई फेमस चेहरे शामिल हुए और अब इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भीड़ के बीच हमें जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जमकर डांस करते हुए एक झलक मिली।
वीडियो में जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया ट्रेडिशनल व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। जान्हवी ने सूट पहना था, जबकि शिखर ने कुर्ता-पायजामा चुना था। गुलाल व फूलों की पंखुड़ियों से सने शिखर और जान्हवी एक-दूसरे को देखते और चेहरे पर मुस्कान के साथ नाचते नजर आए। जान्हवी ने अपने चाचू अनिल कपूर का एक हुक स्टेप भी कॉपी किया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जान्हवी कपूर लाखों दिलों की धड़कन हैं, जो अक्सर अपने रूमर्ड रिलेशनशिप के लिए काफी सुर्खियां बटोरती हैं। अभिनेत्री के बारे में अफवाह है कि वह शिखर पहाड़िया के साथ डेटिंग कर रही हैं, उन्हें अक्सर उनके साथ देखा जाता है। 28 अगस्त 2023 को जान्हवी और शिखर ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर का दौरा किया था। एक वीडियो में जान्हवी को मंदिर में दर्शन करने के बाद शिखर के साथ बाहर निकलते देखा गया था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके पहले, दिसंबर 2022 में जब बिजनेसमैन अनंत अंबानी की उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई हुई थी, तो अंबानी परिवार ने एक भव्य पार्टी की मेजबानी की थी, जिसमें जान्हवी और शिखर पहाड़िया भी शामिल हुए थे। पार्टी के लिए दोनों पिंक आउटफिट में नजर आए थे। जान्हवी शाइनी पिंक कलर की सीक्विन वाली साड़ी के साथ मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। शिखर ने व्हाइट पायजामा के साथ लाइट पिंक कलर का कुर्ता पहना था।
जान्हवी और शिखर के रिश्ते की अफवाहें तब सुर्खियों में आईं, जब दोनों की एक-दूसरे को किस करते हुए लीक हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी, लेकिन उस समय इसे खारिज कर दिया गया था। हालांकि, उनकी हालिया मुलाकातों से पता चलता है कि दोनों को एक-दूसरे की बाहों में प्यार मिल गया है।
क्या Janhvi Kapoor ने रूमर्ड BF Shikhar से कर ली है सगाई? जानें उनकी बड़ी डायमंड रिंग का सीक्रेट
जान्हवी की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही खूब सुर्खियां बटोरती रही है। जब उन्होंने पहली बार शोबिज की दुनिया में एंट्री की थी, तो यह कहा गया था कि वह दिग्गज बिजनेसमैन अभिजीत राजन (गैमन इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) के बेटे अक्षत राजन के साथ रिश्ते में थीं। इसके बाद, साल 2018 में अपनी पहली फिल्म 'धड़क' के तुरंत बाद जान्हवी का नाम उनके सह-कलाकार ईशान खट्टर के साथ जोड़ा गया था।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो जान्हवी कपूर को आखिरी बार फिल्म 'बवाल' में देखा गया था। तो शिखर और जान्हवी की डेटिंग के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।