यंग जनरेशन की खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) पिछले काफी समय से अपने कथत बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को अक्सर इवेंट से लेकर वेकेशन तक पर साथ ही स्पॉट किया जाता है। एक बार फिर जान्हवी के रिश्ते की चर्चा होने लगी है, क्योंकि हाल ही में उन्हें अपने पापा बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर और रूमर्ड बीएफ शिखर पहाड़िया के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। बताया जा रहा है कि सभी एक फैमिली वेकेशन पर कहीं बाहर के लिए रवाना हुए हैं।
दरअसल, 28 फरवरी 2023 को पैपराजी 'विरल भयानी' ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पहले खुशी और जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पर अंदर जाती दिख रही हैं। इसके बाद बोनी कपूर और फिर शिखर पहाड़िया भी नजर आते हैं। कहा जा रहा है कि सभी एक साथ जान्हवी का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
दोनों को साथ में देखने के बाद फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बोनी जी का दामाद बनकर ही मानेगा।' वहीं, एक ने लिखा, 'जमाई बाबू भी जा रहे हैं।' यहां देखें कमेंट्स।
दरअसल, 6 मार्च 2023 को जान्हवी का 26वां बर्थडे है। ऐसे में जन्मदिन से पहले पूरे परिवार व रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर जान्हवी के दिखने के बाद लोगों का मानना है कि इस बार शिखर भी जान्हवी के बर्थडे पर उनके साथ होंगे।
बता दें कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन दोनों का अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करना और पार्टी में साथ नजर आना फैंस को उनके रिश्ते के बारे में सोचने पर मजबूर करता है।
जय पहाड़िया और स्मृति पहाड़िया के बेटे शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। वह एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। जब रूमर्ड BF शिखर पहाड़िया संग स्पॉट हुईं जान्हवी कपूर, नेटिजंस ने कहा- 'कितनों को डेट करेगी' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
जान्हवी कपूर के करियर की बात करें, तो 2022 में वह फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं। जल्द ही वह फिल्म 'बवाल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। फिलहाल, जान्हवी और शिखर के रिश्ते के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।