Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, रोमांटिक वेकेशन पर निकला रूमर्ड कपल?

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वे कथित रूप से एक साथ वेकेशन के लिए रवाना हुए। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, रोमांटिक वेकेशन पर निकला रूमर्ड कपल?

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट सेलिब्रिटीज में से एक हैं। जहां फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सबकुछ जानना पसंद करते हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने के लिए वह काफी एक्साइटमेंट रहते हैं। अभिनेत्री के बारे में अफवाह है कि वह काफी समय से बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और दोनों को अक्सर कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है। 

यही नहीं, शिखर अक्सर जान्हवी की सोशल मीडिया पोस्ट व उनकी शानदार तस्वीरों पर प्यार भरे कमेंट्स भी करते रहते हैं। 9 अक्टूबर 2023 की सुबह जान्हवी व शिखर को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया और हमें आश्चर्य हुआ कि क्या वे रोमांटिक वेकेशन के लिए जा रहे हैं?

janhvi

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। वे एक ही समय पर पहुंचे। हालांकि, उन्होंने पैपराजी के सामने एक साथ तस्वीरें नहीं खिंचवाई। इस दौरान अभिनेत्री ब्लश पिंक को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने इसे मैचिंग पैंट के साथ पिंक क्रॉप टॉप, लॉन्ग श्रग के साथ पेयर किया था। जान्हवी ने इसे बेज सैंडल, एक ब्लैक एंड व्हाइट हैंडबैग के साथ जोड़ा था और अपने बालों को खुला रखा था। जान्हवी ने पिंक ग्लॉसी लिप्स के साथ मिनिमल मेकअप का विकल्प चुना था। 

janhvi

इस दौरान शिखर पहाड़िया स्काई ब्लू शर्ट के साथ डेनिम जींस और डार्क सनग्लासेस में नजर आए। जैसे ही जान्हवी और शिखर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, फैंस को आश्चर्य हुआ कि क्या वे रोमांटिक वेकेशन पर जा रहे हैं।

shikhar

वीडियो देखने के लिए य​हां क्लिक करें।

जब जान्हवी ने अंबानी के गणपति विसर्जन में शिखर संग किया था डांस

बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। अगस्त 2023 में शिखर और जान्हवी को एक साथ तिरुपति में तिरुमाला मंदिर के दर्शन करते हुए देखा गया था। वहीं, सितंबर 2023 में जान्हवी को अंबानी के गणपति विसर्जन के दौरान शिखर पहाड़िया के साथ डांस करते हुए भी देखा गया था। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

janhavi

जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जान्हवी कपूर को आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में देखा गया था। वह अगली बार 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव, रोशन मैथ्यू और गुलशन देवैया के साथ नजर आएंगी। उनके पास जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ फिल्म 'देवरा' भी है।

janhvi

फिलहाल, अगर जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया वेकेशन के लिए साथ में निकले हैं, तो हमें उनकी तस्वीरों का इंतजार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.