जान्हवी कपूर 'NMACC' में BF शिखर पहाड़िया संग आईं नजर, चोरी-छिपे वीडियो बनाने पर नाराज हुए फैंस

हाल ही में, जान्हवी कपूर को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' केइवेंट में स्पॉट किया गया। हालांकि, कपल की चोरी-छिपे वीडियो बनाने पर फैंस ने नाराजगी जताई है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जान्हवी कपूर 'NMACC' में BF शिखर पहाड़िया संग आईं नजर, चोरी-छिपे वीडियो बनाने पर नाराज हुए फैंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) पिछले काफी समय से अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को अक्सर पार्टियों में एक साथ देखा जाता है। इस बीच, हाल ही में दोनों को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के इवेंट में एक साथ स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। 

'NMACC' में साथ दिखे जान्हवी और शिखर

हाल ही में, एक पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जान्हवी और शिखर को एक-दूसरे के बगल में खड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों अपने फोन में बिजी नजर आ रहे हैं। बाद में, शिखर को किसी के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जबकि जान्हवी अपने फोन पर लगी रहती हैं। इस दौरान जहां शिखर अपने ब्लैक कलर के आउटफिट में डैशिंग लग रहे थे, वहीं जान्हवी शिमरी और ग्लैमरस आउटफिट में हमेशा की तरह काफी स्टनिंग लग रही थीं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

JANHVI KAPOOR

जैसे ही, यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, वैसे ही फैंस ने वीडियो पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया, साथ ही कमेंट्स की झड़ी लगा दी। जहां कुछ फैंस ने कपल की तारीफ की, तो वहीं कुछ ने चोरी-छिपे उनका वीडियो बनाने की आलोचना भी की। 

एक फैन ने लिखा, 'वे एक-दूसरे को मैसेज कर रहे हैं!' वहीं दूसरे ने लिखा, 'नाइस लुकिंग'। एक फैन ने उनकी प्राइवेसी में दखल देने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'अरे भाई हद है, काहे उनकी प्राइवेसी बर्बाद कर रहे।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

JANHVI

JANHVI KAPOOR

जान्हवी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर संग किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

इससे पहले, 3 अप्रैल 2023 की सुबह जान्हवी और शिखर को तिरुमाला के मशहूर तिरुपति बालाजी मंदिर में स्पॉट किया गया था। इस दौरान, जान्हवी सिंपल पिंक और मिंट लहंगे में नजर आईं, जबकि शिखर ने सफेद धोती और लाल दुपट्टा पहना था। कपल को इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजा करते देखा गया। उनके साथ एक्ट्रेस की छोटी बहन ख़ुशी कपूर भी थीं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

JANHVI KAPOOR

पहले भी डेट कर चुके हैं शिखर और जान्हवी

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के ग्रैंडसन शिखर पहाड़िया एक्ट्रेस जान्हवी को पहले भी डेट कर चुके हैं। हालांकि, कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन पिछले साल दिसंबर में दोनों फिर से साथ आ गए। तब से दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। जान्हवी कपूर पापा बोनी-बहन खुशी व रूमर्ड BF शिखर संग आईं नजर, नेटिजन ने कहा- 'जमाई बाबू', तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

JANHVI KAPOOR WITH SHIKHAR

जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट

जान्हवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो उन्हें पिछली बार फिल्म 'मिली' में देखा गया था। अब जल्द ही वह नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें उनके साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, उनके पास जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर 30' भी है, जिसके साथ वह टॉलीवुड में भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। 

फिलहाल, जान्हवी और शिखर की जोड़ी आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.