Janhvi Kapoor ने बर्थडे पर BF Shikhar और Orry संग 'तिरुपति' का किया दौरा, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने 6 मार्च 2024 को अपने 27वें बर्थडे पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति मंदिर का दौरा किया। उनके साथ ओरी भी थे। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Janhvi Kapoor ने बर्थडे पर BF Shikhar और Orry संग 'तिरुपति' का किया दौरा, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) टिनसेल टाउन में उभरती हुई स्टार हैं, जो अलग-अलग तरह के किरदारों से अपनी एक्टिंग स्किल साबित कर रही हैं। हालांकि, अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वह पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब, जब जान्हवी अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, तो उन्होंने अपने इस खास दिन को अपने करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया। 

जान्हवी कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग किया तिरुपति मंदिर का दौरा

हाल ही में, 'रेडिट' पर एक इंटरनेट यूजर ने जान्हवी कपूर की एक क्लिप शेयर की, जब उन्होंने चेन्नई में पवित्र मंदिर 'तिरुपति बालाजी मंदिर' का दौरा किया था। दिवा पर्पल कलर के ट्रेडिशनल लहंगे और पिंक ब्लाउज के साथ दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था, अपने बालों को आधा बंधा रखते हुए उन्होंने अपने लुक को निखारने के लिए सिंपल झुमके पहने थे।

JANHVI KAPOOR

JANHVI KAPOOR

JANHVI KAPOOR

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब Janhvi Kapoor ने BFF Orry संग 'पिंगा' गाने पर किया डांस, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को हुई जलन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

उनके साथ उनकी आंटी और पूर्व तेलुगु अभिनेत्री माहेश्वरी भी थीं। इसके अलावा, उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और उनके सबसे अच्छे दोस्त ओरहान अवात्रामणि भी थे, दोनों ने वेष्टि में पारंपरिक लुक अपनाया था।

नेटिजंस ने जान्हवी और शिखर की मंदिर यात्रा पर दी प्रतिक्रिया

जान्हवी कपूर की क्लिप कुछ ही समय में वायरल हो गई और उत्सुक नेटिज़ंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ नेटिजंस ने जान्हवी और शिखर की जोड़ी की सराहना की और दावा किया कि वे वास्तव में एक साथ होंगे। इसके अलावा, अन्य लोगों ने कहा कि कैसे जान्हवी की मां दिवंगत श्रीदेवी ने पहले ही उन्हें मंजूरी दे दी थी और कैसे वह धीरे-धीरे जान्हवी के परिवार का हिस्सा बन गए हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ओरी की मौजूदगी और उनके ट्रेडिशनल लुक से भी हैरान थे। 

JANHVI KAPOOR

JANHVI KAPOOR

JANHVI KAPOOR

JANHVI KAPOOR

JANHVI KAPOOR

जब Janhvi Kapoor के 'अफेयर' के शक में स्कूल में पहुंच गई थीं Sridevi, कहा था- 'मैंने इसलिए नहीं..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जब जान्हवी ने शिखर को बताया सपोर्ट का मजबूत स्तंभ

'कॉफी विद करण 8' में जान्हवी कपूर ने शिखर के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में खुलकर बात की थी और दावा किया था कि सबसे कठिन परिस्थितियों में भी वह हमेशा उनके पीछे ताकत का मजबूत स्तंभ बने रहे। उन्होंने कहा था कि वह न केवल उनके लिए, बल्कि उनके पिता बोनी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर के लिए भी हमेशा मौजूद रहे हैं। 

जान्हवी ने कहा था, “मुझे लगता है कि न केवल मेरे लिए, बल्कि उसके लिए (खुशी की ओर इशारा करते हुए) और डैड (बोनी कपूर) व हमारे परिवार में हर किसी के लिए वह शुरू से ही वहां रहे हैं। एक दोस्त के रूप में, बिना किसी अपेक्षा के वह बहुत ही निस्वार्थ, गरिमापूर्ण तरीके से वहां मौजूद थे। मैंने ऐसे लोगों को नहीं देखा है, जो किसी दूसरे इंसान के लिए इतना करने में सक्षम हो सकें।''

JANHVI KAPOOR

 'KWK 8': Janhvi Kapoor ने गलती से अपने रूमर्ड BF Shikhar Pahariya के निकनेम का किया खुलासा, जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, शिखर के साथ जान्हवी की तिरुपति यात्रा के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.