बिपाशा बसु ने बेटी देवी संग शेयर किया क्यूट वीडियो, फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के साथ एक वीडियो शेयर कर फैंस को नए साल की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Jan 1, 2023 | 10:01:15 IST

अपनी कुछ खट्टी-मीठी यादों के साथ साल 2022 बीत गया है। यह साल कुछ सेलेब्स के लिए काफी खास रहा, जिनमें से एक एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) भी हैं। दरअसल, इसी साल नवंबर में दोनों ने अपनी शादी के करीब 6 साल बाद अपनी बेटी देवी का वेलकम किया था। अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी देवी के साथ एक वीडियो क्लिप शेयर कर सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। 

बिपाशा ने बेटी देवी के साथ शेयर किया वीडियो

बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्हें देवी को पकड़े हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह कह रही हैं कि 2022 एक जादुई वर्ष रहा है, क्योंकि इसने उन्हें अपने जीवन का सबसे सुंदर उपहार दिया, उनकी बेटी और खुशी का खजाना 'देवी'। उन्होंने आगे अपने फैंस को 'हैप्पी न्यू ईयर' विश किया। 

इसके साथ ही बिपाशा ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ भी एक स्टिल फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही है। हालांकि, देवी का चेहरा इमोजी से छिपाया हुआ है। फोटो में दोनों सेल्फी क्लिक करते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं। वहीं, बिपाशा के चेहरे पर न्यू मॉम की चमक साफ देखी जा सकती है। इस क्लिप को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ''आइए 2023 की शुरुआत इस विश्वास के साथ करें कि सभी परिवर्तन हर समय संभव हैं। विश्वास करना शुरू करें ... इसे देखने के लिए।''

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बिपाशा-करण ने सेलिब्रेट किया देवी का पहला बर्थडे

बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद कपल ने नवंबर 2022 को अपनी बेटी देवी का स्वागत किया। 12 दिसंबर 2022 को देवी एक महीने की हो गई थीं और देवी के पहले बर्थडे को करण और बिपाशा ने बहुत ही प्यारे तरीके से सेलिब्रेट किया था और एक खास केक कट किया था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

करण सिंह ग्रोवर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो करण जल्द ही सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर भी हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज की अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जानी बाकी है।

फिलहाल, आपको बिपाशा द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट

'Godrej Group' की स्टोरी: जानें कैसे एक वकील ने ब्रिटिशर्स से लड़कर खड़ी की 1.76 लाख करोड़ की कंपनी