बॉलीवुड के लविंग कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) 12 नवंबर 2022 को एक बच्ची के माता-पिता बने थे। इस जोड़े ने पहली बार अपनी बेटी देवी के आगमन के साथ पेरेंटहुड क्लब में एंट्री की थी और तब से उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब पलक झपकते ही देवी 12 दिसंबर 2022 को एक महीने की हो गईं और उनके माता-पिता ने इस दिन को खास तरीके से मनाया।
12 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। इसमें नए-नवेले माता-पिता को अपनी बेटी देवी का वन मंथ बर्थडे मनाते हुए देखा जा सकता है और दोनों ने केक काटते हुए 'हैप्पी बर्थडे' गाना गाया। करण और बिपाशा खुशी से झूम रहे थे और उनकी खुशी की सीमा नहीं थी।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जहां बिपाशा ने पाउडर ब्लू रंग की ड्रेस पहनी थी, वहीं करण ने ब्लैक कैजुअल ड्रेस का चुनाव किया था। केक काटने के दौरान बिपाशा कहती दिख रही हैं, "भगवान तुम्हारा भला करे, मेरी नन्ही बच्ची।" इसी दौरान करण यह कहते हुए सुनाई दिए, "ये तो एक महीना हो गया। अब हम एक साल का जश्न मनाएंगे।" मनमोहक वीडियो के साथ बिंदास माता-पिता ने लिखा, “और ऐसे ही, देवी एक महीने की हो गई। उन सभी को धन्यवाद, जो देवी को प्यार और आशीर्वाद भेजते रहते हैं। हम बहुत आभारी हैं। दुर्गा दुर्गा। #monkeylove #newparents #आभारी #jaimatadi #onemonthbirthday #devi।”
बिपाशा बसु ने शानदार केक की भी एक तस्वीर साझा की, जो उन्होंने और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी के बर्थडे पर कट किया है। गुलाबी रंग के इस केक पर खाने योग्य गेंदें सजी हुई थीं और इसमें कुछ ब्लूबेरी टॉपिंग भी थी। हम सफेद चॉकलेट का एक टुकड़ा भी देख सकते हैं, जिस पर 'देवी 1 महीने की हो गई' लिखा हुआ है। तस्वीर को साझा करते हुए इसके ऊपर बिंदास मां ने लिखा, "दुर्गा दुर्गा।"
बता दें कि 12 नवंबर 2022 को बिपाशा बसु ने अपने आईजी हैंडल पर अपनी नवजात बेटी की पहली झलक साझा की थी। अनमोल तस्वीर में हम बिपाशा के नन्हे-नन्हे पैरों को देख सकते हैं जो माता-पिता के हाथों पर रखे हुए हैं। बच्ची को गुलाबी रंग के पायजामे में सजाया गया था और यह बहुत प्यारा था, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। तस्वीर के साथ बिपाशा ने अपनी बच्ची के नाम का भी खुलासा किया था और साझा किया था कि उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम 'देवी बसु सिंह ग्रोवर' रखा है। बीते दिनों बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बेटी देवी की फोटो शेयर की थी। देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम भी बिपाशा की बेटी को वन मंथ बर्थडे की बधाई देते हैं।