Bipasha Basu की बेटी ने पकड़ी अपनी पहली फ्लाइट, एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर छिपाया Devi का चेहरा

10 जुलाई 2023 को एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बेटी देवी ने अपनी पहली फ्लाइट पकड़ी। इस दौरान वह अपनी मां की गोद में शांति से सोती हुई दिखाई दी। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bipasha Basu की बेटी ने पकड़ी अपनी पहली फ्लाइट, एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर छिपाया Devi का चेहरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) बेटी देवी के साथ अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे दौर को जी रही हैं। खूबसूरत अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मदरहुड जर्नी की झलकियां पोस्ट करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस काफी खुश हो जाते हैं। बता दें कि बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर 2022 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी देवी का स्वागत किया था।

बिपाशा बसु की बेटी देवी ने पकड़ी अपनी पहली फ्लाइट

10 जुलाई 2023 को बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ उनकी 8 महीने की बेटी देवी भी थीं, जो अपनी मां की गोद में शांति से सो रही थीं। आउटिंग के लिए बिपाशा को ब्लू कलर की ड्रेस पहने देखा गया, जिसे उन्होंने सनग्लासेस, एक मैचिंग बैग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ स्टाइल किया था। वहीं, करण ने कैजुअल लुक चुना था। वीडियो में बिपाशा को यह कहते हुए सुना गया, "सो रही है। इसकी पहली फ्लाइट है आज।"

bipasha

बिपाशा बसु ने छिपाया अपनी बेटी देवी का चेहरा

देवी फूलों वाले हेडबैंड के साथ पिंक कलर की ओनेसी में बहुत प्यारी लग रही थीं। हालांकि, बिपाशा और करण ने अपनी बच्ची के चेहरे का खुलासा पहले ही कर दिया है, लेकिन वे उसकी प्राइवेसी को सुनिश्चित कर रहे हैं। नए माता-पिता नहीं चाहते कि पैपराजी देवी की तस्वीरें क्लिक करें और इसलिए बिपाशा को वीडियो में अपनी बच्ची का चेहरा छिपाते हुए देखा गया। इसके अलावा, नए माता-पिता ने एयरपोर्ट पर अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर से भी मुलाकात की और उनके साथ थोड़ी बातचीत भी की।

bipasha

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब बिपाशा बसु ने दिखाई थी बेटी देवी की पहली झलक

12 नवंबर 2022 को बिपाशा बसु ने अपनी नवजात बेटी की पहली झलक अपने इंस्टा हैंडल पर साझा की थी। अनमोल फोटो में हम प्यारे माता-पिता के हाथों पर रखे हुए बेबी के पैरों को देख सकते हैं। बच्ची को पिंक कलर का पायजामा पहनाया गया थ। तस्वीर के साथ बिपाशा ने अपनी बच्ची के नाम का भी खुलासा किया था।

bipasha

जब बिपाशा बसु-करण ने दिखाया था अपनी बेटी का चेहरा

27 फरवरी 2023 को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी देवी का चेहरा खुलासा करके अपने फैंस को खुश कर दिया था। अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर नए माता-पिता ने देवी की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की थी और उसका चेहरा दुनिया के सामने दिखाया था। फोटो में देवी पिंक कलर की ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थीं, जिस पर 'डैडीज़ प्रिंसेस' लिखा हुआ था।

bipasha

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर, हमें बिपाशा और करण की गुड़िया देवी की झलक काफी प्यारी लगी। तो आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.