Bipasha Basu-Karan Singh Grover मालदीव में मनाएंगे Devi का पहला बर्थडे, दिखाई झलकियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी का पहला जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव पहुंच चुके हैं। आइए इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bipasha Basu-Karan Singh Grover मालदीव में मनाएंगे Devi का पहला बर्थडे, दिखाई झलकियां

स्टार कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी का जन्मदिन मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि वह 12 नवंबर 2023 को एक साल की हो जाएंगी। बता दें कि इस कपल ने माता-पिता बनने के लिए पांच साल तक लंबा इंतजार किया था और जब उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया, तो बिपाशा और करण ने सबसे बुरा दौर देखा, क्योंकि उनकी बच्ची 'वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट' के साथ पैदा हुई थी, एक ऐसी स्थिति जिसमें उसके दिल में दो छेद थे। हालांकि, ईश्वर की कृपा से बिपाशा और करण ने उस कठिन समय का मुकाबला किया।

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी का बर्थडे मनाने के लिए निकले वेकेशन पर

10 नवंबर 2023 को बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील पोस्ट की। वीडियो में हम बिपाशा को अपनी बेटी देवी को गोद में लिए हुए देख सकते हैं, जबकि करण सिंह ग्रोवर डफल बैग ले जाते हुए उनकी देखभाल कर रहे हैं। सड़कों पर चलते हुए तीनों बहुत प्यारे लग रहे थे। जहां बिपाशा ने स्ट्रैपी मोनोक्रोम ड्रेस पहनी हुई थी, वहीं करण स्लीवलेस शर्ट और बैगी पैंट में हैंडसम लग रहे थे।

bipasha

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मालदीव में मनाएंगे देवी का पहला बर्थडे

बिपाशा बसु व करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी का बर्थडे मालदीव में मनाएंगे। इसके लिए वह 'Radisson Blu Resort' पहुंच चुके हैं। वहां पहुंचने के बाद एक्ट्रेस और उनकी फैमिली का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए इसकी एक झलक भी शेयर की है, जिसमें रिसॉर्ट के स्टाफ ढोल के साथ बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर व उनकी बेटी का वेलकम कर रहे हैं। इसके अलावा, बिपाशा ने अपने उस रूम की झलक दिखाई है, जिसमें वह रुकेंगी।

bipasha

Bipasha Basu

जब Bipasha Basu ने पति Karan का बेटी Devi संग 'हारमोनिका' पर सुर मिलाते हुए क्यूट वीडियो किया शेयर, देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब देवी ने अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में जंगल-थीम वाला केक किया स्मैश

10 नवंबर 2023 को बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी देवी का एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में देवी का चेहरा छिपाया हुआ है, जिसमें वह अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन का केक तोड़ती दिख रही थीं। टेस्टी केक के टॉप पर 'वन' शब्द के साथ एक प्यारा बंदर और एनिमेटेड ट्री थे। इसके अलावा, केक पर देवी का नाम लिखा हुआ था।

Bipasha Basu

जब बिपाशा ने अपनी बेटी की हेल्थ कंडीशन पर की थी बात

नेहा धूपिया के साथ बातचीत के दौरान बिपाशा ने देवी को जन्म देने के बाद पहले चालीस दिनों के अपने सफर के बारे में बताया था, जब उन्हें उसके दिल में दो छेद के बारे में पता चला था। उन्होंने खुलासा किया था कि देवी के जन्म के पहले चालीस दिनों तक उन्हें नींद नहीं आती थी। 15 दिनों तक वह बिल्कुल अकेली थीं, क्योंकि उनके पति करण सिंह ग्रोवर एक फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे। बिपाशा ने यह भी खुलासा किया था कि उन्होंने अपने परिवार को भी बच्ची से मिलने नहीं दिया था।

devi

आईवीएफ के माध्यम से देवी को जन्म देने वाली बिपाशा ने खुलासा किया था कि उनके परिवार ने सोचा था कि वह अपनी बच्ची के जन्म के बाद अजीब हो गई थीं। उन्होंने कहा था, "पहले 40 दिन और 40 रातें, मैं एक पल के लिए भी नहीं सोई। मुझे इसे मैनेज करने, इसे स्वीकार करने, यह समझने में 40 दिन लग गए कि बच्ची को जन्म देने के बाद क्या हो रहा है। उनमें से 15 दिन करण शहर में नहीं थे। मैं अकेली थी, मैंने अपने परिवार को नहीं बताया था। सर्दी और खांसी वाले किसी भी व्यक्ति को उससे मिलने की इजाजत नहीं थी, उस समय मेरे पूरे परिवार में वायरल हो गया था। मैंने किसी को भी देवी से मिलने नहीं दिया था। हर कोई सोचता था कि मैं अजीब क्यों हो गई हूं, लेकिन मैं अपनी बेटी के बारे में बहुत पजेसिव थी।"

bipasha

जब गोवा वेकेशन के दौरान, Bipasha Basu की बेटी Devi को मिला पेप्पा पिग-थीम वाला टेंट हाउस, सॉफ्ट टॉयज से खेलती दिखी थीं लाडली, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हमें बिपाशा और करण की बेटी देवी के पहले जन्मदिन समारोह की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.