Bipasha Basu जल्द करेंगी वापसी! कहा- 'मुझे लगता है कि मेरी बेटी मुझे ऐसा करने की इजाजत देगी'

एक्ट्रेस बिपाशा बसु, जिन्हें आखिरी बार मिनी सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था, उन्होंने अब अपनी वापसी के बारे में संकेत दिया है। बता दें कि वह 11 महीने की बेटी देवी की लविंग मॉम हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bipasha Basu जल्द करेंगी वापसी! कहा- 'मुझे लगता है कि मेरी बेटी मुझे ऐसा करने की इजाजत देगी'

साल 2001 में डायरेक्टर अब्बास-मस्तान की फिल्म 'अजनबी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने 2 दशकों से अधिक के अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है। करण सिंह ग्रोवर से शादी करने वाली अभिनेत्री ने पिछले साल अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया था।

बिपाशा को आखिरी बार मिनी सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था, जो 2020 में रिलीज़ हुई थी। अब, ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री एक्टिंग में वापस आने के लिए तैयार हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी वापसी के बारे में हिंट दिया है।

bipasha

बिपाशा बसु ने अपनी वापसी के बारे में दिया संकेत

'News18' से बात करते हुए बिपाशा बसु ने एक बार फिर कैमरे का सामना करने के बारे में संकेत दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी देवी आखिरकार उन्हें घर से बाहर निकलने दे रही है। उन्होंने कहा, “मैं यह कहते हुए काफी बहाने बना रही हूं कि मुझे काम पर लौटने से पहले कुछ और समय चाहिए, लेकिन मुझे अभिनय करना पसंद है।''

Bipasha Basu

'जिस्म' एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए वापस आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “मैं बहुत जल्द इस पर वापस आने वाली हूं। मुझे लगता है कि मेरी बेटी मुझे ऐसा करने की इजाजत देगी।'' बिपाशा ने आगे कहा कि वह अभी भी अपने काम और अपनी बेटी के बीच संतुलन बनाना सीख रही हैं।

बिपाशा बसु के प्रोजेक्ट्स

बिपाशा की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर हॉरर फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। यह 2015 में रिलीज हुई थी और इसमें वह करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान करण व बिपाशा की मुलाकात हुई थी और दोनों को प्यार हो गया। बाकी तो इतिहास है।

Bipasha Basu

बिपाशा ने साल 2018 की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में एक कैमियो भूमिका निभाई थी। इस बीच, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने 2020 की क्राइम थ्रिलर 'डेंजरस' में सुर्खियां बटोरीं, जो विक्रम भट्ट द्वारा लिखी गई थी और भूषण पटेल द्वारा निर्देशित थी।

Bipasha Basu,

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बिपाशा बसु की पर्सनल लाइफ

बिपाशा बसु ने अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद कपल ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया। बेटी के जन्म के बाद से दोनों अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर देवी की मनमोहक झलकियां पोस्ट करते हैं।

Bipasha Basu

बिपाशा बसु की बेटी का 11 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन

12 अक्टूबर 2023 को बेटी देवी के 11 मंथ बर्थडे पर बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से उसके साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में मां-बेटी के एक्सप्रेशन और पोज एक से थे। देवी और बिपाशा अपने सिर पर एक हाथ रखे हुए दिखाई दे रही थीं। फोटो में जहां बिपाशा डार्क ब्लू कलर की साटन शर्ट में नजर आ रही थीं, वहीं देवी ब्राइट रेड कलर की शर्ट पहने हुए थीं। अपने कैप्शन में बिपाशा ने खुलासा किया था कि देवी ने यह एक्सप्रेशन अपने पिता करण सिंह ग्रोवर से सीखा है। कैप्शन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

bipasha

जब बिपाशा बसु ने खुलासा किया था कि उनकी बेटी के दिल में थे दो छेद। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें भी बिपाशा को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.