Bipasha Basu की 1 साल की बेटी Devi ने तोड़ा अपना जंगल-थीम केक, प्री-बर्थडे बैश में मिला गिफ्ट

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के पहले प्री-बर्थडे बैश की एक झलक साझा की है, जिसमें बर्थडे गर्ल अपना केक स्मैश करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Bipasha Basu की 1 साल की बेटी Devi ने तोड़ा अपना जंगल-थीम केक, प्री-बर्थडे बैश में मिला गिफ्ट

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर 2022 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी देवी का वेलकम किया था, जिसे वे मां दुर्गा का आशीर्वाद मानते हैं। 12 नवंबर 2023 को देवी एक साल की हो जाएंगी। हालांकि, उनके जन्मदिन का जश्न पहले ही शुरू हो चुका है। हाल ही में, लविंग मॉम ने अपनी बेटी के प्री-बर्थडे बैश की एक झलक साझा की, जिसमें बर्थडे गर्ल की मासूम हरकत आपका दिल जीत लेगी।

बिपाशा बसु की बेटी देवी ने अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में जंगल-थीम वाला केक किया स्मैश

10 नवंबर 2023 को बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बेटी देवी का एक बेहद प्यारा वीडियो साझा किया। वीडियो में देवी का चेहरा छिपाया हुआ है, जिसमें वह अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन का केक तोड़ती दिख रही थीं। टेस्टी केक के टॉप पर 'वन' शब्द के साथ एक प्यारा बंदर और एनिमेटेड पेड़ थे। इसके अलावा, केक के निचले हिस्से पर हम कुछ और एनिमेटेड जानवर और देवी का नाम लिखा हुआ देख सकते हैं।

devi

devi

devi

जब Bipasha Basu ने पति Karan का बेटी Devi संग 'हारमोनिका' पर सुर मिलाते हुए क्यूट वीडियो किया शेयर, देखने के लिए यहां क्लिक करें

बिपाशा बसु की बेटी देवी का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन

अपने मनोरम जंगल-थीम वाले केक को तोड़ने के बाद, देवी ने कुछ अन्य मनमोहक क्षणों का आनंद लिया। बर्थडे गर्ल ने क्यूट सा पिंक कलर का प्रिंटेड नाइट सूट पहना हुआ था। बिपाशा की बेटी उस बड़े पिंक कलर के हैम्पर को देखने में व्यस्त थी, जो उनके फैंस ने उनके फर्स्ट जन्मदिन से पहले उन्हें उपहार में दिया था। नन्हीं बच्ची इस उपहार से पूरी तरह सरप्राइज दिख रही थी, जिससे वह अपनी नजरें नहीं हटा पा रही थी। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "और यह जारी है..."

devi

जब गोवा वेकेशन के दौरान, Bipasha Basu की बेटी Devi को मिला पेप्पा पिग-थीम वाला टेंट हाउस, सॉफ्ट टॉयज से खेलती दिखी थीं लाडली, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने रिवील किया देवी का फेस

यह 27 फरवरी 2023 को था, जब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी का चेहरा रिवील करके अपने फैंस को खुश कर दिया था। अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर न्यू पैरेंट्स ने देवी की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की थी। नज़दीकी झलक में देवी पिंक कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। उनकी ड्रेस पर 'डैडीज़ प्रिंसेस' लिखा हुआ था। उन्होंने अपने आउटफिट को मैचिंग बो हेयरबैंड के साथ पेयर किया था और अपनी मनमोहक मुस्कान से सभी का दिल जीत लिया था।

devi

जब बिपाशा बसु ने खुलासा किया था कि उनकी बेटी के दिल में थे दो छेद। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें देवी के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियों का इंतजार है। तो आपको उनका ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.