Bipasha की बेटी Devi हैं 'सोशल बटरफ्लाई', एक्ट्रेस बोलीं- 'वह पैप्स को फेस दिखाने के लिए लड़ती है'

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने नेहा धूपिया के साथ एक इंस्टा लाइव सेशन किया था, जिसमें उनकी बेटी देवी की उपस्थिति ने फैंस का दिल जीत लिया था। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Bipasha की बेटी Devi हैं 'सोशल बटरफ्लाई', एक्ट्रेस बोलीं- 'वह पैप्स को फेस दिखाने के लिए लड़ती है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने जब से अपनी बेटी देवी का वेलकम किया है, तब से उनका सोशल मीडिया हैंडल उनकी बेटी की झलकियों से भरा हुआ है। हालांकि, उन्होंने फैंस को तब चौंका दिया था, जब उन्होंने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ एक इंस्टा लाइव सेशन के दौरान खुलासा किया था कि उनकी बेटी देवी के जन्म के समय उसके दिल में दो छेद थे। हालांकि, इस दौरान उनकी बेटी की स्पेशल अपीयरेंस थी, जिसने फैंस का दिल जीत लिया था। 

बिपाशा बसु ने बताया कि उनकी बेटी है एथलीट

जब बिपाशा बसु की बेटी ने अपनी मां के वीडियो में कैमियो किया, तो अभिनेत्री ने उसके व्यवहार के बारे में बात की। नई मां ने एक्सरसाइज के प्रति अपनी बेटी के जुनून के बारे में बात करते हुए बताया कि जब देवी 19 दिन की थी, तब वह मुश्किल एक्सरसाइज भी कर सकती थी। बिपाशा ने कहा था, “वह खूबसूरत है और वह एक एथलीट बनने जा रही है। वह 19 दिन की उम्र में पुल-अप्स और प्लैंक्स कर सकती थी।"

bipasha

देवी को पैपराजी के लिए पोज देना है पसंद

बिपाशा बसु ने आगे बताया कि उनकी बेटी देवी को कैमरे के सामने पोज देना बहुत पसंद है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए अपनी बेटी को लोगों से छिपाना असंभव है, क्योंकि उनकी बेटी हमेशा कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाने के लिए उनसे झगड़ती है। इस बारे में बिपाशा ने कहा, “उसे पोज़ देना और कैमरे के सामने आना पसंद है। अगर मैं उसे पैपराजी से छुपाना भी चाहूं, तो ये नामुमकिन है, क्योंकि वो अपना चेहरा दिखाने के लिए मुझसे झगड़ती है। अभी, वह सिर्फ हाय कहना चाहती है, वह सोचती है कि मम्मा क्या कर रही हैं।"

बिपाशा बसु ने बेटी को बताया 'सोशल बटरफ्लाई'

वीडियो में देवी को अपनी मां के साथ देख नेहा ने उनकी काफी तारीफ भी की। इस दौरान, बिपाशा ने अपनी बेटी को एक 'सोशल बटरफ्लाई' बताया। उन्होंने कहा, "मैं कहती हूं, वह जिंदादिल, मिलनसार और एक सोशल बटरफ्लाई है। मैंने एक 'सोशल बटरफ्लाई' को कैसे जन्म दिया? मुझें नहीं पता। उसे बात करना बहुत अच्छा लगता है।"

bipasha

बिपाशा बसु की बेबी देवी की क्यूटनेस पर फिदा हुए नेटिजंस

बिपाशा बसु का बेटी संग लाइव सेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में बिपाशा की बेटी की क्यूटनेस देख नेटिजंस उस पर फिदा हो गए हैं और बच्ची की काफी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "करण जैसी लग रही है। क्यूट!!! भगवान देवी पर कृपा करें।" एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "देवी क्यूट", वहीं एक अन्य ने लिखा, "ओह, बच्ची बहुत प्यारी है और बिपाशा ग्लो कर रही हैं।"

devi

जब बिपाशा बसु ने किया बेटी के दिल में दो छेद होने का खुलासा

बता दें कि नेहा धूपिया संग इस इंस्टा लाइव सेशन में नेहा धूपिया ने खुलासा किया था कि जन्म के समय देवी के दिल में दो छेद थे। जबकि बिपाशा और करण हर महीने स्कैन के लिए जाते थे, डॉक्टरों को संदेह था कि छेद ठीक हो रहे हैं। हालांकि, नए माता-पिता ने तीन महीने तक इंतजार किया और आखिरकार, जब देवी तीन महीने की थीं, तब सर्जरी हुई और ऑपरेशन छह घंटे तक चला था। एक्ट्रेस ने कहा था कि उस समय उन्हें लगा था कि जैसे उनका जीवन रुक गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

bipasha

वैसे, बिपाशा की बेटी देवी वाकई बेहद क्यूट है, तो आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.