Bipasha Basu ने अपने बर्थडे पर पति Karan Singh Grover को किया किस, बेटी Devi को गोद लिए आईं नजर

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने जन्मदिन पर मालदीव की अपनी ट्रिप की कई तस्वीरें साझा कीं और उनमें से एक में वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर को किस करती हुई देखी जा सकती हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bipasha Basu ने अपने बर्थडे पर पति Karan Singh Grover को किया किस, बेटी Devi को गोद लिए आईं नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आज यानी 7 जनवरी 2024 को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री अपने इस खास दिन को पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ मालदीव में सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ झलकियां शेयर की हैं। 

बिपाशा बसु ने अपने बर्थडे पर पति करण सिंह ग्रोवर को किया किस

7 जनवरी 2024 को बिपाशा बसु ने मालदीव से एक ड्रीमी तस्वीर पोस्ट की, जहां वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर और उनकी बेटी देवी के साथ अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। तस्वीर में इस कपल को समुद्र में अपने समय का आनंद लेते देखा जा सकता है। जहां बिपाशा और करण एक-दूसरे को किस करते नजर आए, वहीं उनकी प्यारी बेटी देवी ने अपने लुक से लाइमलाइट चुरा ली। प्यारी बच्ची को टोपी के साथ एक सुंदर ड्रेस पहने देखा जा सकता है और वह अपनी मां की बाहों में बेहद खुश दिख रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "उत्तम जन्मदिन। बस मेरे 2 बच्चों और धूप व पानी की जरूरत है। #मंकीलव।"

bipasha

बिपाशा की बेटी देवी के पहले बर्थडे की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बिपाशा बसु ने क्यूट फैमिली फोटो की शेयर

कुछ घंटे पहले, बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मालदीव से एक और तस्वीर पोस्ट की थी। हालांकि, इस बार यह कपल समुद्र तट पर नहीं था बल्कि वे एक परफेक्ट डिनर डेट के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे थे। बिपाशा बसु पिंक कलर की फ्लोरल ड्रेस में हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि करण सिंह ग्रोवर को व्हाइट टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। हालांकि, जिस चीज़ ने सबका ध्यान खींचा, वह थीं उनकी बेटी देवी, जो अपने पिता की गोद में थीं। बच्ची ने एक सुंदर फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई थी और फैमिली फोटो में वह बेहद क्यूट लग रही थीं।

bipasha

जब Bipasha Basu ने पति Karan का बेटी Devi संग 'हारमोनिका' पर सुर मिलाते हुए क्यूट वीडियो किया शेयर, देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब बिपाशा बसु की बेटी देवी दिखीं राजकुमारी की तरह

यह पहली बार नहीं है, जब हमने देवी को अपने माता-पिता करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु से सुर्खियां बटोरते देखा है। इसके पहले, 21 दिसंबर 2023 को करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु को उनकी बच्ची देवी के साथ पैपराजी द्वारा देखा गया था। इस दौरान जहां करण सिंह ग्रोवर ने व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी और उसे चेकर्ड शर्ट के साथ पेयर किया था, वहीं बिपाशा बसु ने व्हाइट कलर की हकुबा मिनी-ड्रेस में सबका ध्यान खींचा था।

bipasha

हालांकि, यह उनकी बेटी देवी थीं, जिसने सुर्खियां बटोरी थी, क्योंकि वह व्हाइट कलर के गाउन में एक राजकुमारी की तरह लग रही थीं। हालांकि, माता-पिता ने अपनी बेटी का चेहरा फूल वाले इमोजी से छुपाया था, फिर भी बच्ची सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रही थी।

bipasha

जब Bipasha Basu ने बेटी Devi की प्ले-डेट की झलकियां कीं शेयर, लाडली ने सांता क्लॉज के बगल में दिया पोज। देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी बिपाशा बसु को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.