एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके प्यारे पति करण सिंह ग्रोवर अपनी प्यारी मुंचकिन देवी के साथ पैरेंटहुड के सबसे अच्छे दिनों का आनंद ले रहे हैं। बिपाशा बसु ने साल 2016 में अपने जीवन के प्यार करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी और 12 नवंबर 2022 को उन्होंने अपनी राजकुमारी देवी का स्वागत किया था।
बेटी के जन्म के बाद से प्यारे माता-पिता अपने सोशल मीडिया हैंडल से उसकी झलकियां शेयर करते रहते हैं। देवी की क्यूटनेस बेशक किसी के भी होश उड़ा देने के लिए काफी है। हाल ही में, बिपाशा ने अपने इंस्टा अकाउंट से मां-बेटी की जोड़ी का एक मनमोहक वीडियो साझा किया, जिसमें देवी की क्यूटनेस देखने के बाद कोई भी फिदा हो सकता है।
दरअसल, 5 जून 2023 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा हैंडल से एक रील पोस्ट की। वीडियो में बिपाशा बसु और उनकी क्यूट मंचकिन देवी की कई तस्वीरें दिखाई गई हैं। इसमें बिंदास मां ने ब्लैक कलर का वी-नेक टॉप पहना हुआ है। अभिनेत्री ने अपने बालों को बन में बांधकर ब्लैक गॉगल्स के साथ अपने लुक को पूरा किया है। दूसरी ओर, देवी सुपर क्यूट लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने बेज कलर का आउटफिट पहना है और इसे मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया है। मैचिंग बो हेयरबैंड के साथ अपने लुक को पूरा करते हुए देवी सुपर क्यूट लग रही थीं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वीडियो को साझा करते हुए बिपाशा बसु ने देवी के 'डाक नाम' का भी खुलासा किया, जो उन्हें उनकी नानी ममता बसु से मिला है। बता दें कि 'डाक नाम' एक बंगाली शब्द है, जिसका इस्तेमाल घर में उपनामों के लिए किया जाता है। हालांकि, बिपाशा ने साझा किया कि देवी की नानी ने उन्हें 'मिष्ठी' उपनाम दिया है, जो देवी पर पूरी तरह से सूट करता है। वीडियो के साथ मिष्ठी की प्यारी मां बिपाशा ने लिखा, "देवी का डाक नाम (निक नेम) मिष्टी है..उसकी पसंदीदा मुमू मां ममता बसु द्वारा दिया गया है, जो उस पर पूरी तरह से सूट करता है। बॉन्ग गर्ल को उसका डाक नाम मिल गया।"
कुछ दिनों पहले, बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर देवी का एक छोटा वीडियो शेयर किया था, जब वे करण के साथ एक लंबी ड्राइव पर निकले थे। वीडियो में देवी को एक सफेद को-ऑर्डिन सेट पहने हुए देखा जा सकता है, जिसके चारों ओर रेड हार्ट छपे हुए थे। वीडियो में देवी को अपने पापा करण की गोद में कार की खिड़की से बाहर देखते हुए भी दिखाया गया है। तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा था, ''देवी और पापा।''
यह 27 फरवरी 2023 को था, जब बिपाशा बसु ने देवी की पहली तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनका प्यारा चेहरा था। तस्वीर में देवी को पिंक कलर की ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है, जिस पर 'डैडीज प्रिंसेस' लिखा हुआ था। क्यूट मुंचकिन के आउटफिट को मैचिंग बो हेयरबैंड के साथ पेयर किया था। जिस तरह से वह मुस्कुरा रही थी, वह लाखों दिल जीतने के लिए काफी थी।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कपल की कुल संपत्ति के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें देवी का बंगाली निकनेम बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।