बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इस समय अपनी लाइफ के सबसे अच्छे फेज को एंजॉय कर रही हैं। जब से उन्होंने अपनी बेटी देवी (Devi) का स्वागत किया है, तब से वह अपनी मदरहुड लाइफ के हर पल को संजो रही हैं। इस बीच, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से देवी के साथ एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी संग बात करते हुए नजर आ रही हैं।
24 मार्च 2023 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से देवी के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मां-बेटी को अंतहीन बात करते हुए देखा जा सकता है। देवी और बिपाशा के इन अनमोल पलों को देवी के पापा करण सिंह ग्रोवर ने कैप्चर किया है। वीडियो में बिपाशा को बेटी के साथ मस्ती करते हुए और फनी फेस बनाते हुए भी देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, “मेरी देवी के साथ अंतहीन बातचीत। पापा @iamksgofficial द्वारा कैद किए गए अनमोल क्षण।”
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कुछ दिन पहले करण और बिपाशा ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से कुछ झलकियां पोस्ट की थीं, जिनमें देवी अपनी मां के कंधे पर सोते हुए प्यारी लग रही थीं। वहीं, क्ले कास्टिंग आर्टिस्ट भावना जसरा को देवी के हाथों और पैरों की छाप लेते हुए देखा गया था। अंत में, हमें देवी के हाथों और पैरों की कास्टिंग की भी झलक मिली थीं, जो गोल्डन कलर से पेंट किए गए थे। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, जब देवी तीन महीने की हो गई थीं, तब बिपाशा बसु ने अपनी नन्ही मुंचकिन के साथ एक मनमोहक तस्वीर पोस्ट की थी। मोनोक्रोम फोटो में बिपाशा अपनी बच्ची को सीने से लगाए हुए मुस्कुराती हुई दिख रही थीं। दूसरी ओर, देवी अपनी मां की गोद में शांति से सोती हुई नजर आ रही थीं। देवी के 3 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जानकारी के लिए बता दें कि बिपाशा और करण ने 2016 में शादी रचाई थी और दोनों ने छह साल के वैवाहिक आनंद के बाद पैरेंटहुड को अपनाया था। कपल ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया था। तब से दोनों अपनी बेटी के साथ हर पल को खुलकर जी रहे हैं।
फिलहाल, बिपाशा का अपनी बेटी देवी के साथ यह प्यारा वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।