Bipasha Basu ने बेटी Devi के हाथ-पैरों की कराई कास्टिंग, वीडियो में सोती दिखीं लाडली

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के हाथ और पैरों को कास्ट कराते हुए एक क्यूट वीडियो साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bipasha Basu ने बेटी Devi के हाथ-पैरों की कराई कास्टिंग, वीडियो में सोती दिखीं लाडली

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी के अपने जीवन में आने के बाद से पैरेंटहुड का पूरा आनंद ले रहे हैं। बिपाशा ने साल 2016 में करण के साथ शादी रचाई थी और 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी का स्वागत किया था। लविंग मॉम एंड डैड अक्सर अपनी लाडली की झलकियां शेयर करते रहते हैं।

bipasha

बिपाशा बसु और करण ने कराई बेटी के हाथ-पैर की कास्टिंग

27 फरवरी 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी के हाथ और पैरों को कास्ट करते हुए एक क्यूट वीडियो साझा किया। वीडियो में बच्ची पिंक प्रिंटेड टॉप और पैंट में अपनी मां के कंधे पर सोती नजर आ रही है। हम यह भी देख सकते हैं कि कैसे आर्टिस्ट भावना जसरा बच्ची के हाथों और पैरों की कॉस्टिंग कर रही हैं। हालांकि, बिपाशा अपने हाथ से अपने बच्ची का चेहरा छुपाती नजर आ रही थीं, लेकिन वीडियो बहुत प्यारा था, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

bipasha

bipasha

bipasha

bipasha

वीडियो के अंत में हम देवी के छोटे गोल्डन कलर के हाथों और पैरों को देख सकते हैं, जो उनके पूरे जीवनकाल के लिए संजोए रहेंगे। इसके साथ ही, देवी के प्यार करने वाले माता-पिता बिपाशा और करण ने बताया कि वे अपनी बेटी के बचपन की सभी यादों को सहेज कर रखना चाहते हैं और इसके लिए आर्टिस्ट भावना जसरा को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "देवी ऊपर से आशीर्वाद के रूप में हमारे जीवन में आईं और माता-पिता के रूप में हम उनकी सभी खूबसूरत बचपन की यादों को संरक्षित करना चाहते हैं। उनके छोटे हाथों और पैरों की उंगलियों का एहसास कुछ ऐसा है, जिसका हम हमेशा आनंद लेना चाहते हैं और @bhavnajasra को एक बड़ा धन्यवाद, यह सुनिश्चित करने के लिए कि ये हमेशा हमारे पास रहेंगे। ईमानदारी से यह सबसे अच्छा उपहार है, जो एक माता-पिता खुद को और अपने बच्चे को दे सकते हैं।"

bipasha

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब बिपाशा ने शेयर की क्यूट फैमिली पिक्चर

इसके पहले, 23 फरवरी 2023 करण सिंह ग्रोवर के बर्थडे पर उनकी प्यारी पत्नी बिपाशा ने एक खूबसूरत पारिवारिक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में बिपाशा अपनी बच्ची देवी को पकड़े हुए नजर आ रही हैं, जबकि करण ने अपनी बच्ची के सिर पर प्यार से एक किस दिया। इसके साथ ही बिपाशा ने करण को विश किया और बेस्ट पति व पिता बनने के लिए शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि उनका जन्मदिन उनके लिए हर साल का सबसे खास दिन होता है।

bipasha

फिलहाल, क्या बिपाशा और करण का अपनी बच्ची के हाथों और पैरों को संजोने का तरीका अच्छा नहीं है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.