Karan Singh Grover ने बेटी Devi संग खेलते हुए शेयर किया वीडियो, अनमोल पल को Bipasha ने किया रिकॉर्ड

हाल ही में, एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी देवी संग खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उनकी पत्नी बिपाशा बसु ने रिकॉर्ड किया है। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Karan Singh Grover ने बेटी Devi संग खेलते हुए शेयर किया वीडियो, अनमोल पल को Bipasha ने किया रिकॉर्ड

बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने जब से अपनी बेटी देवी का वेलकम किया है, तब उनकी जिंदगी पूरी तरह से उसके इर्द-गिर्द ही घूम रही है। बिपाशा और करण के इंस्टा फीड देवी की झलकियों से गुलजार हैं। अब हाल ही में, करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी देवी संग खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

बेटी देवी संग खेलते दिखे करण, बिपाशा बसु ने रिकॉर्ड किया वीडियो

16 जुलाई 2023 को करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नन्हीं एंजल देवी के साथ एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में हम देख सकते हैं कि नन्ही देवी अपने पापा के साथ खेलते हुए उन्हें बार-बार किस कर रही हैं। इस दौरान, करण बेहद खुश दिखे, जो इन पलों का पूरी तरह से आनंद ले रहे थे। वहीं, बिपाशा पिता-बेटी के इन खास पलों को देखकर खुश हो रही थीं। 

karan singh

वीडियो के बैकग्राउंड में हम उनकी आवाज भी सुन सकते हैं, जो तोतली आवाज में बेटी पर प्यार बरसा रही थीं। उन्होंने ही इस प्यारे वीडियो को रिकॉर्ड किया, जो वाकई बेहद क्यूट है। वीडियो के कैप्शन में करण ने 'कडल टाइम' लिखा है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब बिपाशा ने देवी संग जिम से शेयर की फोटो

बिपाशा जब से देवी की मां बनी हैं, तब से वह हर पल उसके साथ रहती हैं और हर खास पल की तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उदाहरण के लिए 13 जुलाई 2023 को बिपाशा जब देवी को जिम ले गई थीं, तब उन्होंने एक प्यारी झलक साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपनी बच्ची को बांह में पकड़ रखा था। मैचिंग हेडबैंड के साथ ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ओनेसी में देवी प्यारी लग रही थीं। इसके साथ ही, बिपाशा ने खुलासा किया था कि कैसे वर्कआउट के दौरान देवी अपनी तेज़ हंसी से उनका ध्यान भटका रही थीं।

bipasha

बिपाशा बसु की बेटी देवी के आठवें महीने के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

बिपाशा और करण हर महीने अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। जुलाई में वह 8 महीने की हो गई हैं। ऐसे में 12 जुलाई 2023 को बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी देवी के आठवें महीने के जन्मदिन के जश्न की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में बिपाशा ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ था और हैरानी से उसे देख रही थीं। दूसरी ओर, करण भी अपनी बच्ची की ओर देख रहे थे, क्योंकि वह व्हाइट ड्रेस में बिल्कुल परी सी लग रही थी। इसके साथ बिपाशा ने लिखा था, "हमारी बच्ची का 8वें महीने का जन्मदिन मना रही हूं।" तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद साल 2016 में शादी रचाई थी। शादी के करीब 6 साल बाद कपल ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी का स्वागत किया था। तब से उनकी लाइफ अच्छे के लिए बदल गई है और वे अपनी बेटी संग जीवन के हर पल को खुलकर जी रहे हैं। Bipasha Basu की बेटी Devi को मिला पेप्पा पिग-थीम वाला टेंट हाउस, सॉफ्ट टॉयज से खेलती दिखीं लाडली, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

bipasha basu

फिलहाल, देवी और करण का यह वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.