Neeta Mehta एक्ट्रेस से बन गई हैं साध्वी, संजीव कुमार से होने वाली थी शादी, इस शर्त से बिगड़ी बात

यहां हम आपको 70-80 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस नीता मेहता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़कर आध्यात्म की राह अपनाई और साध्वी बन गईं।

By Pooja Shripal Last Updated: Mar 22, 2023 | 09:41:02 IST

70-80 के दशक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस नीता मेहता (Neeta Mehta) ने अचानक फिल्मों को छोड़कर फैंस को करारा झटका दिया था। दरअसल, नीता मेहता ने ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर अध्यात्म की राह पकड़ ली और वह साध्वी बन गईं। अब उन्हें स्वामी नित्यानंद गिरी के नाम से जाना जाता है। 

जब परिवार से लड़कर एक्ट्रेस बनी थीं नीता

नीता उस दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थीं। 1956 में एक गुजराती परिवार में जन्मीं नीता के पिता वकील थे और उनकी मां डॉक्टर थीं। हालांकि, फिल्मी बैकग्राउंड से न होने के बावजूद नीता एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार से बगावत तक कर ली थी। फेमस टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने लिया संन्यास, मुंबई को छोड़ निकलीं हिमालय की ओर, पढ़ें पूरी खबर

नीता मेहता की पहली फिल्म

मुंबई के एक स्कूल से पढ़ाई करने के बाद नीता ने पुणे के 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट' में एडमिशन लिया। यहां उन्होंने दो साल का एक्टिंग कोर्स किया और फिर फिल्मों का रुख किया। उन्हें पहला ब्रेक फिल्म 'पोंगा पंडित' से मिला, जो 1975 में आई थी। इस फिल्म में नीता मेहता ने रणधीर कपूर के अपोजिट रोल किया था। इसके बाद उन्होंने 'मंगल पांडे', 'ये है जिंदगी', 'ईंट का जवाब पत्थर', 'आखिरी इंसाफ', 'रिश्ता कागज का', 'कामचोर', 'जानी दुश्मन', 'सल्तनत' और 'हीरो' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया।

संजीव कुमार से होने वाली थी नीता की शादी

नीता मेहता बॉलीवुड का एक जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने विनोद खन्ना, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र और संजीव कुमार जैसे दिग्गजों के साथ काम किया है। इनमें से एक्टर संजीव कुमार के साथ तो नीता की शादी भी होने वाली थी, लेकिन संजीव की एक शर्त ने दोनों की शादी के अरमानों पर पानी फेर दिया था। दरअसल, संजीव की शर्त थी कि शादी के बाद नीता फिल्मों में काम नहीं करेंगी, लेकिन नीता को यह मंजूर नहीं था। दरअसल, यह उनका फिल्मों के प्रति जुनून था, जिसकी वजह से वह अपने परिवार के भी खिलाफ हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने संजीव की शर्त को मानने से इनकार कर दिया था और उनसे रिश्ता तोड़कर फिल्मों पर फोकस किया था। Madhubala एक्टर Dilip Kumar से पहले Prem Nath से करती थीं प्यार, इस वजह से टूटा था रिश्ता

जब लीड रोल न मिलने पर नीता ने निभाए सपोर्टिंग किरदार 

'हमसे बढ़कर कौन', 'नौकर बीवी का' और 'स्वर्ग से सुंदर' जैसी फिल्मों में नीता ने सपोर्टिंग रोल निभाए हैं। दरअसल, 80 के दशक में जब नीता को लीड रोल मिलने बंद हो गए थे, तो उन्होंने भाभी-ननंद जैसे सपोर्टिंग रोल करने शुरू कर दिए। उन्होंने बतौर सपोर्टर एक्ट्रेस करीब 40 फिल्मों में काम किया है। विनोद खन्ना की लव लाइफ: करियर के पीक पर बन गए थे संन्यासी, की थी दो शादियां, पढ़ें पूरी खबर

नीता ने ज्वेलरी बिजनेस में आजमाया हाथ

एक समय ऐसा भी आया, जब नीता ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और ज्वेलरी बिजनेस में हाथ आजमाया। उनका बिजनेस अच्छा भी चल रहा था, लेकिन फिर उन्होंने इन सबको छोड़कर आध्यात्म की ओर रुख किया और संन्यासिनी बन गईं। साध्वी बनने के बाद उन्होंने अपना नाम भी बदल किया और अब उन्हें स्वामी नित्यानंद गिरी के नाम से जाना जाता है। उनका अपना एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह अपनी जिंदगी के अनुभव साझा करती रहती हैं।

नीता मेहता ऐसे बनीं स्वामी नित्यानंद गिरी

नीता मेहता ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि वह कैसे टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार होते हुए स्वामी नित्यानंद गिरी बनीं। उन्होंने बताया है कि वह हमेशा से ही गुरु मां आनंदमयी से जुड़ी हुई थीं और उन्हीं के कारण साध्वी बनीं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने गुरु मां पर एक किताब भी लिखी है। पूर्व एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें साध्वी बनने में 30-40 साल लगे। साध्वी बनने के बाद अब वह पूरी तरह से आध्यात्म में विलीन हो गई हैं और केवल सात्विक खाना ही खाती हैं।

फिलहाल, नीता मेहता के साध्वी बनने पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा