हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने अपनी शादी के दिन डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक लाल रंग का सुंदर लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं इनका लुक।
भले ही एक शादी दो आत्माओं का मिलन का होता है, लेकिन इस बात को इनकार नहीं किया जा सकता है कि, ये एक दुल्हन के लिए सबसे बेस्ट टाइम होता है, क्योंकि वह अपने बचपन के ख्वाब को पूरा करती है और दुनिया की सबसे सुंदर दुल्हन बनने की पूरी कोशिश करती है।
कुछ दुल्हनें अपनी शादी के दिन को पेस्टल रंगों से भर देती हैं और अपना वेडिंग लुक भी हल्के रंग में चुनती हैं, लेकिन कई ऐसी भी दुल्हनें हैं, जो आज भी खुद को परंपरा से जोड़े रखना पसंद करती हैं। हाल ही में, हम एक ऐसी ही दुल्हन से मिले, जिन्होंने अपने पारंपरिक लहंगे से अपनी शादी में चार-चांद लगा दिया था।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी की हर रस्म में चुना अलग डिजाइनर, वलीमा पर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखीं सुंदर)
मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ जैस्मिन बुट्टर से, जिन्होंने अपनी शादी के मौके पर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना पर भरोसा किया था। दुल्हन जैस्मिन बुट्टर ने लाल रंग का सुंदर लहंगा पहना था, जिस पर गोटा-पट्टी का काम किया गया था। उनका पूरा लहंगा इतना अट्रैक्टिव था कि, सभी का ध्यान उसी पर टिक गया था। दुल्हन ने अपने लुक को मैचिंग कलर की फुल स्लीव्स चोली और बॉर्डर पर फ्लोरल डिज़ाइन वाले लाल दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने दुपट्टे को इस तरह ट्रेडिशनल तरीके से रखा था, जिससे उनका सिर ढका हुआ था और उनका लुक मनमोहक लग रहा था।
जैस्मिन ने अपने वेडिंग आउटफिट को स्टोन जड़े हुए ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। उनके गहनों में सोने के पत्थरों और हरी बूंदों से सजी एक भारी चोकोर हार, मैचिंग इयररिंग्स, चूड़ा, गोल्डन हाथ-फूल और एक बड़ा मांग टीका शामिल था, जो उनके चौड़े माथे को खूबसूरती से ढक रहा था।
दुल्हन ने समायरा संधू के सिंपल लेकिन एलिगेंट मेकअप के साथ अपने वेडिंग लुक को पूरा किया था। जैस्मिन के मेकअप आर्टिस्ट ने ग्लिटर आई शैडो, गुलाबी गाल और न्यूड लिपस्टिक से उनके लुक में चार-चांद लगा दिया था। जैस्मिन का मिनिमल मेकअप और बन में बंधे बालों ने उनके ओवरऑल लुक में निखार ला दिया था।
(ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई दुल्हन ने पहना सब्यसाची का पीच मिल्क लहंगा, ऑर्गेंजा दुपट्टे में लगीं रॉयल ब्राइड)
फिलहाल, हमें तो दुल्हन का वेडिंग लुक बेहद पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।