यहां हम आपको दुल्हन सोफिया फैजल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किया हुआ यूनिक फिश-कट लहंगा पहना था।
हमारे देश में शादी का समारोह एक त्योहार की तरह होता है, जिसकी तैयारियां महीनों पहले से ही शुरू हो जाती हैं। दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा और स्पेशल दिन होता है। इसलिए वो चाहते हैं कि, उनकी शादी में कोई भी कमी न रह जाए।
हालांकि, पिछले कुछ सालों में हमारे देश में शादियों में बहुत सारे बदलाव हुए हैं। शादी के जोड़े से लेकर सजावट तक, आजकल हर एक चीज को लेकर बहुत सारे प्रयोग किए जा रहे हैं। अब दुल्हन बनने वाली हर लड़की अपने स्पेशल दिन के पहनावे में यूनिक और सर्वश्रेष्ठ दिखना चाहती है। इन दिनों हमने दुल्हनों को लाल रंग के अलावा, कई अलग-अलग रंगों के जोड़े के साथ प्रयोग करते देखा है। हाल ही में, दुल्हन सोफिया फैजल ने भी बिल्कुल ऐसा ही किया था। दुल्हन सोफिया ने अपनी शादी के दिन तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसमें वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- मोहित रैना की दुल्हन अदिति ने मैजेंटा-गोल्डन कलर के लहंगे में जीता दिल, जानें वेडिंग डीटेल)
दुल्हन सोफिया फैजल अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं, जिसमें उनके सिर्फ कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शादी के दिन सोफिया ने मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी का एक यूनिक गोल्डन फिश-कट लहंगा पहना था, जिस पर व्हाइट स्टोन के साथ भारी कढ़ाई की गई थी। सोफिया ने फिश-कट लहंगे के स्कर्ट को पेप्लम-कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था। दुल्हन के इस आउटफिट में जिस चीज ने हमारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, वो था उनका लॉन्ग दुपट्टा। दुल्हन ने अपने लॉन्ग दुपट्टे को सिर पर घूंघट के रूप में स्टाइल किया था। वहीं, दुल्हन के ज्वेलरी की बात करें, तो उन्होंने चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। सोफिया की मेकअप आर्टिस्ट तन्वी ने उनके लुक को लाइट रखा था।
(ये भी पढ़ें- 10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)
सोफिया की तरह उनके दूल्हे ने भी अपनी दुल्हन को कॉम्पलीमेंट देने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। उनके दूल्हे ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग पगड़ी और दोशाला के साथ पेयर किया था। अपने कंप्लीट लुक में दोनों बेहद कमाल के लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- इन 8 दुल्हनों ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया लाल लहंगा, दिखीं बेहद सुंदर)
फिलहाल, आपको दुल्हन सोफिया फैजल का ये यूनिक फिश कट लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।